Mahindra की इन SUV पर मिल रहा धुआंधार डिस्काउंट, त्यौहारों के सीजन में खूब खरीद रहे लोग
Mahindra festive discounts : अगर आप नई कार खरीना चाहते हैं तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है। त्यौहारों के सीजन पर कारों पर खूब डिस्काउंट मिल रहा है। हाल ही में महिंद्रा की कारों पर तगड़ा डिसकाउंट मिल रहा है।
HR Breaking News (ब्यूरो)। भारत की घरेलू एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपने कुछ वाहनों के लिए आकर्षक त्योहारी ऑफर की घोषणा की है। ये ऑफर चुनिंदा मॉडलों पर 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाते हैं। हालांकि, सबसे लोकप्रिय महिंद्रा वाहन जैसे XUV700, स्कॉर्पियो N, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार जैसे लाइनअप पर कोई छूट नहीं मिलती है, तो आइए जानते हैं कि महिंद्रा की कौन-कौन सी कारों पर इस महीने डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
XUV400 पर सबसे ज्यादा ऑफर
कंपनी BE और XUV.e लाइनअप के तहत कई नए EVs लॉन्च करने वाले हैं। वर्तमान में XUV400 महिंद्रा द्वारा बेची जाने वाली एकमात्र ईवी है। महिंद्रा XUV400 पर 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक का ऑफर मिल रहा है। इस त्योहारी सीजन के दौरान महिंद्रा द्वारा दी जा रही यह सबसे बड़ी छूट है। XUV400 दो बैटरी विकल्प 34.5 kWh पैक और एक 39.4 kWh पैक प्रदान करती है। एक बार चार्ज करने पर दावा की गई रेंज EC और EL मॉडल के लिए क्रमशः 375 किमी. और 456 किमी. है।
महिंद्रा XUV300 ऑफर
महिंद्रा XUV300 पर इस महीने 1.2 लाख की छूट मिल रही है। महिंद्रा XUV300 भारत में सबसे लोकप्रिय सब 4 मीटर पेशकशों में से एक रही है। यह आसानी से सबसे सुरक्षित सब 4 मीटर एसयूवी में से एक है, जिसे ग्लोबल NCAP से फुल-फैट 5 स्टार क्रैश रेटिंग प्राप्त है। त्योहारी सीजन के लिए महिंद्रा XUV300 पर 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक का ऑफर दे रही है। महिंद्रा XUV300 को नया रूप दे रही है और आने वाले महीनों में इसके लॉन्च होने की संभावना है।
महिंद्रा बोलेरो नियो पर 74,000 की छूट
बोलेरो नियो TUV300 का रीबैज वैरिएंट है। यह एडवांस डिजाइन और इंटीरियर के रूप में बोलेरो रेंज को थोड़ा अधिक एडवांस और प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान करता है। त्योहारी सीजन के लिए महिंद्रा बोलेरो नियो पर 74,000 रुपये की छूट दे रही है। महिंद्रा बहुत जल्द बोलेरो नियो प्लस लॉन्च करने वाली है।
क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?
ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर और छूट स्टॉक खत्म होने तक केवल चुनिंदा मॉडलों पर है। बेनिफिट की बात करें तो इसमें इंश्योरेंस बोनस, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। लेकिन, अगर आप इनमें से कोई भी महिंद्रा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अपने निकटतम महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर इसकी पूछताछ कर सकते हैं।
