home page

Mahindra Thar : बंद हो गए महिंद्रा थार के ये वेरियंट, कंपनी ने इस कारण लिया फैसला

Mahindra Thar Update : महिंद्रा थार भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय गाड़ी है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह गाड़ी देश में खूब बिकती है। लेकिन हाल ही में महिंद्रा ने थार के 3 डोर वेरिएंट के 8 वेरिएंट को भारत में बंद कर दिया है। इन बंद हुए वेरिएंट में थार का टॉप वेरिएंट भी शामिल है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण...
 | 
Mahindra Thar : बंद हो गए महिंद्रा थार के ये वेरियंट, कंपनी ने इस कारण लिया फैसला

HR Breaking News - (Mahindra Thar Top Varient) अगर आप महिंद्रा थार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। थार भारत में एक बेहद लोकप्रिय गाड़ी है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन हाल ही में महिंद्रा ने थार के कुछ वेरिएंट को बंद करने का फैसला लिया है, जिससे कई लोगों में निराशा फैल गई है। 


इस फैसले के तहत थार के 3 डोर वेरिएंट के 8 वेरिएंट को भारत (Mahindra Thar Top Model) में बंद कर दिया गया है। इन बंद हुए वेरिएंट में थार का टॉप वेरिएंट कन्वर्टिबल वर्जन भी शामिल है। कन्वर्टिबल वर्जन अपनी अनोखी डिजाइन और ओपन-टॉप अनुभव के लिए जाना जाता था, और इसके बंद होने से कई लोगों को झटका लगा है। 

थार के 8 वेरिएंट हुए बंद-

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने थार की तीन दरवाजों वाली गाड़ी (Mahindra Thar 3 Door) के 8 अलग-अलग मॉडल बंद कर दिए हैं। आपको बता दें कि अब ये गाड़ियां भारत में नहीं बिकेंगी। बंद किए गए मॉडल में खुली छत वाली गाड़ी, AX 4wd मॉडल और LX मॉडल शामिल हैं। LX मॉडल में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल नहीं था। 


AX मॉडल में अब कोई भी 4wd मॉडल नहीं बिकेगा। यह फैसला थार के ग्राहकों के लिए निराशाजनक है, लेकिन कंपनी ने इसके पीछे कुछ कारण बताए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह फैसला थार की बिक्री और मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

19 वेरिएंट के अदर आई थी THAR-


Mahindra ने अपनी लोकप्रिय SUV, Thar को 3-डोर वेरिएंट में 19 अलग-अलग वेरिएंट (Mahindra Thar Price) के साथ लॉन्च किया था। हालाँकि अब Mahindra ने कुछ वेरिएंट को बंद कर दिया है। इनमें कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट, AX 4WD वेरिएंट और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट शामिल हैं। 


इन वेरिएंट को हटाने के बाद, अब केवल 11 वेरिएंट बचे हैं। थार के 8 वेरिएंट को बंद करने के बाद, एंट्री-लेवल AX ट्रिम अब केवल RWD फॉर्म में ही उपलब्ध है। 


इस वेरिएंट में 1.5-लीटर डीजल इंजन है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि Mahindra ने इन 8 वेरिएंट को बंद करने के बावजूद Thar की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। Thar की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये है और इसके टॉप-स्पेक 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत 17.60 लाख रुपये है।


इस दिन लॉन्च होगी फेसलिफ्ट थार - 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा (Mahindra Thar New Model) ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोडर, थार के 3-डोर वेरिएंट के फेसलिफ्ट पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फेसलिफ्ट में थार Roxx जैसा डिजाइन दिया जा सकता है। 


साथ ही, Thar में कई नए फीचर्स (Mahindra Thar Features) भी देखने को मिल सकते हैं, जिनमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट पर सनरूफ शामिल हैं। अनुमान है कि भारत में Thar Facelift अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

News Hub