Mahindra की इस धाकड़ 7 सीटर SUV पर मिल रही 2 लाख से ज्यादा की छूट, चे करें फीचर्स
इन दिनों भारतीय कार बाजार में एसयूवी कारों का बोल बाला है। वैसे अगर देखा जाए तो सेफ्टी के मामले में एसयूवी कारें बेस्ट होती हैं। अगर आपकी फैमिली बड़ी है और ऐसे में महिंद्रा की न्यू 7-सीटर एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। दरअसल, कंपनी एसयूवी XUV700 पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अब अगर इस एसयूवी को खरीदते हैं तो अच्छी-खासी बचत कर लेंगे।

HR Breaking News (ब्यूरो)। आप लोगों को भी अगर Mahindra की फ्लैगशिप फीचर्स वाली एसयूवी XUV700 पसंद है तो आज की खबर खास आप लोगों के लिए है। महिंद्रा ने इस SUV की कीमत को आज यानी 10 जुलाई से चार महीने के लिए कम कर दिया है। इसका मतलब यह है कि आज से अगली चार महीने तक Mahindra XUV700 को आप सस्ते में खरीद पाएंगे।
इस एसयूवी की कीमत (Mahindra XUV700 Price) में अस्थायी रूप से कटौती के पीछे दो बड़े कारण हैं, पहला कारण तो यह है कि कंपनी की इस पॉपुलर एसयूवी (Mahindra SUV Discount) ने भारतीय बाजार में तीन साल पूरे कर लिए हैं। दूसरा बड़ा कारण यह है कि कंपनी इस गाड़ी की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स का प्रोडक्शन कर चुकी है।
इस एसयूवी की कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये तक कम की गई है। कीमत में अस्थायी रूप से हुई इस कटौती के बाद अब इस गाड़ी की नई कीमत कितनी है? आइए जानते हैं।
Mahindra XUV700 Price: कितनी है नई कीमत?
6 सीटर वाले AX7 पेट्रोल MT वेरिएंट पहले 21.54 लाख (एक्स-शोरूम) में मिल रहा था लेकिन अब यही मॉडल आपको 19.69 लाख (एक्स-शोरूम) में मिल जाएगा। 6 सीटर वाले AX7 पेट्रोल AT वेरिएंट की कीमत 2.05 लाख रुपये कम होने के बाद अब 21.19 लाख (एक्स-शोरूम) है, 7 सीटर (Mahindra XUV700 Features) वाले वेरिएंट की कीमत 2 लाख रुपये कम होने के बाद अब 20.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।
6 सीटर और 7 सीटर वाले AX7 L Petrol-AT वेरिएंट की कीमत में क्रमश: 1.85 लाख और 1.90 लाख की कटौती हुई है, इन मॉडल्स की नई कीमतें क्रमश: 23.69 लाख (एक्स-शोरूम) और 23.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।
डीजल वेरिएंट्स की कीमत भी हुई कम
6 सीटर और 7 सीटर वाले AX7 Diesel-MT वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1.95 लाख और 2 लाख रुपये कम हो गई है, इन मॉडल्स की नई कीमतें क्रमश: 20.19 लाख (एक्स-शोरूम) और 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।
6 और 7 सीटर वाले AX7 Diesel ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत में 2.15 लाख और 2.20 लाख रुपये की कटौती हुई है, इन मॉडल्स को अब 21.79 लाख (एक्स-शोरूम) और 21.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है।
7 सीटर वाले AX7 Diesel-AT AWD वेरिएंट की कीमत 2.19 लाख रुपये तक कम हो गई है, कीमत में कटौती के बाद अब यही वेरिएंट आपको 22.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा।