Mahindra की कारों का जलवा बरकरार, बाकी कंपनियों को पछाड़ा, इतनी हुई सेल
Mahindra Car Sale : महिंद्रा ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि लोग जमकर महिंद्रा की गाड़ियों को खरीदते हैं। ऐसे में इस कंपनी की कार ने बाकी कंपनियों की कार को पछाड़ दिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से महिंद्रा की सेल के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Mahindra Car) महिंद्रा की कारों का जादू दुनिया के हर कोने में छाया रहता है। कंपनी की कारों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और लोग इसकी धड़ाधड़ खरीदी करते हैं। ऐसे में महिंद्रा (Mahindra Car Sale) ने बाकी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इस कंपनी की सेल को आए दिन नए पर लग रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
कुल इतनी गाड़ियों की हुई सेल
महिंद्रा ने दिसंबर 2025 में कुल 50,946 गाड़ियों (Best selling SUV 2025) की बिक्री कर दी है। ये पिछले साल (दिसंबर 2024) की 41,424 यूनिट्स के मुकाबले 23 प्रतिशत तक ज्यादा है। महिंद्रा इस बिक्री के साथ दिसंबर में मारुति के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनकर सामने आ रही है। महिंद्रा के लंबे समय से चली आ रही रेस में हुंडई (Best selling suv in india 2025) और टाटा को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा की ये तरक्की उसकी दमदार SUVs और अब धीरे-धीरे बढ़ती इलेक्ट्रिक कारों की वजह से हो रही है।
Scorpio और Scorpio N की हुई धड़ाधड़ बिक्री
Scorpio और Scorpio N महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने (Scorpio N Price) वाली कारों में शामिल है। इस कार की कुल 15,885 यूनिट्स की बिक्री हो गई है। जोकि पिछले साल से 30 प्रतिशत तक ज्यादा रहता है। बोलेरो की मांग छोटे शहरों और गांवों में बहुत बढ़ रही है। इसकी टोटल 10,611 यूनिट्स बिक गई है जोकि पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी (Scorpio N Feature) (79 प्रतिशत तक ज्यादा) रही है। इसके साथ ही XUV 3XO की 9,422 यूनिट्स बिकीं है। Thar और Thar ROXX दोनों की मिलाकर 9,339 यूनिट्स बिक गई है, जो भी 22 प्रतिशत की सालाना बढ़ौतरी के साथ है।
इलेक्ट्रिक कारों (EV) का ये है हाल
महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कारों को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। XEV 9e (XEV 9e Unit Sale) की 2,154 यूनिट्स बिक गई है और BE 6 की 1,481 यूनिट्स बिकीं है। इसके साथ XEV 9s फिलहाल नई है, इसलिए 491 यूनिट्स की बिक्री हुई है। XUV700 की बिक्री इस महीने गिरकर सिर्फ 1,424 यूनिट्स तक रह गई है। इसका कारण ये है कि कंपनी इसका नया मॉडल (XUV 7XO Price) लॉन्च कर रही थी। इसकी डिलीवरी इसी हफ्ते से शुरू होने वाली है। इसी तरह पुरानी XUV400 EV की बिक्री भी कम हो रही है क्योंकि अब नई XUV 3XO EV लॉन्च हो गई है।
नवंबर के मुकाबले गिरी कारों की बिक्री
अगर दिसंबर की तुलना पिछले महीने नवंबर 2025 से करें, तो फिर कुल बिक्री में लगभग 9.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है। नवंबर में 56,336 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। हालांकि स्कॉर्पियो और बोलेरो (Scorpio and Bolero Price) की मांग बनी रही, हालांकि थार और XUV 3XO की बिक्री पिछले महीने के मुकाबले थोड़ी कम हुई है। ऐसे में कुल मिलाकर 2025 का अंत महिंद्रा के लिए बहुत अच्छा रहा है। कंपनी की पुरानी भरोसेमंद SUVs जैसे स्कॉर्पियो और बोलेरो शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और नई इलेक्ट्रिक कारें (Electric Car Sale) भी अपनी जगह को बना लिया है। इसकी वजह से लग रहा है कि 2026 में महिंद्रा और भी मजबूत होगी।
