6 लाख से कम में मिल रही Maruti Suzuki की ये कार, मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
Maruti Suzuki Car Offers : अपनी खुद की नई कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है। लेकिन आज मार्केट में कारों की कीमत इतनी ज्यादा है कि हर किसी के लिए खुद की गाड़ी खरीदना आसान नहीं है। लेकिन अब नई कार खरीदने के लिए शानदार मौका है। दरअसल, हाल ही में सरकार द्वारा GST दर में कटौती करने के बाद देश की ज्यादातर कारों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अगर आप Maruti Suzuki की कार खरीदना चाहते हैं तो ये धाकड़ कार 6 लाख से भी कम में मिल रही है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News (Maruti Suzuki Car Discount)। मोदी सरकार ने हाल ही में जीएसटी (GST) की दरों में कटौती है, जिसकी वजह से बहुत सी चीजों के रेट काफी कम हो गए हैं। जीएसटी (GST rate cut) मैं कटौती का असर गाड़ियों की कीमतों पर भी नजर आ रहा है।
देश की कई बड़ी कर निर्माता कंपनियों की गाड़ियों की कीमत में भारी गिरावट आई है। त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप नई कर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस समय देश की सबसे पॉपुलर और बड़ी कर निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki car discount) की गाड़ी पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
6 लाख से कम में मिल रही मारूति की ये कार -
यूं तो मारुति सुजुकी (Suzuki best car) की कई गाड़ियां देश भर में छाई हुई है। लेकिन इन दोनों सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचशबैक में से एक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) भारतीय कर बाजार में राज कर रही है पिछले दो महीना में इस कर की बिक्री में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki best selling car) ने जुलाई 2025 में बलेनो की 12503 यूनिट बेची गई हैं।
वहीं, अगस्त महीने में 12549 यूनिट्स कार की बिक्री की गई। बता दें कि जीएसटी (GST rate cut) रिफॉर्म्स में कटौती होने के बाद बलेनो की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। अब मारुति बलेनो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (Maruti Baleno EX-showroom price) 6 लाख रुपए से भी काम हो गई है। चलिए जानते हैं मारुति बलेनो की किस वेरिएंट पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट
बलेनो में डूअल-VVT पेट्रोल इंजन -
पावरट्रेन के तौर पर बलेनो (Maruti Baleno Features) में 1.2-लीटर डुअलजेट डूअल-VVT पेट्रोल इंजन है जो 89.73bhp पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन है जो ड्राइविंग को आसान और मजेदार बनाता है। साथ ही, बलेनो सीएनजी वैरिएंट (Baleno CNG variant) में भी उपलब्ध है जिसमें 77.5bhp की पावर मिलती है।
बलेनों में मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स -
मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno Features) में कंपनी ने कई धाकड़ फीचर एड किए हैं। मारुति बलेनो डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है, जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRL और आकर्षक ग्रिल जैसी चीजें इसे और प्रीमियम बनाती हैं।
अंदर की तरफ आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फ्रंट आर्मरेस्ट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज कंट्रोल भी ड्राइव को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाते हैं।
सेफ्टी मामले में 1- नंबर -
मारुति बलेनो की सेफ्टी (Maruti Baleno Safety Features) की बात करें तो इसमें 6-एयरबैग्स का ऑप्शन मिलता है, EBD के साथ ABS, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति ने इसके स्ट्रक्चर को भी ज्यादा मजबूत बनाया है जिससे क्रैश सेफ्टी बेहतर हो। रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा ड्राइवर की सुविधा बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर बलेनो स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो डिजिटल रीडर्स और मॉडर्न कार खरीदारों के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होता है।
