hrbreakingnews.com

एमजी हेक्टर ने अगस्त में लॉन्च होने के बाद रचा कीर्तिमान, डिमांड इतनी कि वेटिंग 8 महीने तक पहुंची

mg hector : वैसे तो एमजी कंपनी की कई एसयूवी का दबदबा आज भी कायम है। युवाओं के मन में सबसे पहले एमजी कंपनी की एसयूवी (mg hector launch) लेने का ही मन में आता है, लेकिन हाल ही में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर ने नया कीर्तिमान रच दिया है। इस कार की इतनी डिमांड देखने को मिल रही है कि वेटिंग 8 महीने तक पहुंच गई है। खबर में जानिए एमजी हेक्टर एसयूवी की कीमत और फीचर्स के बारे में-
 
एमजी हेक्टर ने अगस्त में लॉन्च होने के बाद रचा कीर्तिमान, डिमांड इतनी कि वेटिंग 8 महीने तक पहुंची

HR Breaking News (mg hector) एमजी मोटर की दमदार SUV में शामिल हेक्टर की लोगों के बीच बंपर डिमांड देखने को मिल रही है। इलेक्ट्रिक कारों और हाईब्रिड कारों की बंपर डिमांड (mg hector demand) अब छोटे शहरों में भी बढ़ने लगी है। एमजी हेक्टर की लॉन्चिग अगस्त में हुई है और इस कार की बंपर डिमांड ने कीर्तिमान रच दिया है। इसकी डिमांड के चलते वेटिंग 8 महीने तक पहुंच गई है। 

दोनों वर्जन में आती है यह एसयूवी 


कंपनी की ओर से इस एसयूवी को अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह एसयूवी प्लगइन-हाइब्रिड (mg hector Plugin-Hybrid) और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में आती है। इस एसयूवी की बुकिंग 10,000 से ज्यादा पहुंच गई है। अगस्त में लांच हुई इस कार की बुकिंग अब 10,000 पार हो गई है, जो एमजी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है।

 

कार पर चल रही 8 महीने की वेटिंग


jsw mg मोटर इंडिया के डायरेक्टर का कहना है कि कर की बुकिंग टियर-1, टियर-2 और टियर-3 तीनों ही मार्केट से आ रही है, जिससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कारों के बंपर डिमांड (demand for electric cars) भारत के बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी अब बढ़ने लगी है। हालांकि अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस कार पर कितना वेटिंग टाइम है। रिपोर्ट के अनुसार अभी इस कार पर लगभग 8 महीने की वेटिंग चल रही है।

 

ADAPT प्लेटफार्म पर आधारित है यह एसयूवी 


एमजी कंपनी की ओर से यह एसयूवी ADAPT प्लेटफार्म पर तैयार की गई है, जो की मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल आर्किटेक्चर (Multi New Energy Vehicle Architecture)  है। इस प्लेटफार्म पर बेस्ड एमजी हेक्टर दो वर्जन में आती है, जिसके ईवी वर्जन में 69.2 kWH की बैटरी मौजूद है,  जिसके साथ एसूयवी की क्लेम्ड रेंज (mg hector range) 517 किलोमीटर है। वहीं, प्लगइन हाइब्रिड अवतार में 20.5 kWH की बैटरी मिलती है।

कार के प्लगइन हाइब्रिड अवतार की खासियत 


कार के प्लगइन हाइब्रिड अवतार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ऑप्शन (Engine options in plug-in hybrid avatar) मौजूद है। इसके साथ ही 20.5 kWH की बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज और फुल टैंक में ये एसूयवी 1100 किलोमीटर तक की रेंज देती है। वही सिर्फ ईवी मोड में यह एसयूवी 115 किलोमीटर तक चलती है।


कंपनी के अनुसार अगर कार को निश्चित समय पर चार्ज करते हैं तो यह 30 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। वही इस एसयूवी को अगर हाइब्रिड की तरह यूज किया जाए तो यह 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज  (mg hector mileage) ऑफर करेगी।

एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी की खासियत 


एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी की बात कर तो इस ईवी की एक्स-शोरूम कीमत (MG Hector Tomahawk EV Price) 19.49 लाख रुपए से शुरू होती है और बैटरी एज एक सर्विस के अंतर्गत इस एसयूवी की कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 4.9 रुपए प्रति लीटर का बैटरी चार्ज भी होता है। वही, प्लगइन हाइब्रिड वर्जन की एक्स-शोरुम कीमत 25.69 लाख रुपए से शुरू होती है, जिसका Baas प्राइस 21.79 लाख रुपये के आस-पास है।