Most popular car colors in India : भारत में किस कलर की बिकती है सबसे ज्यादा कारें, जानिये क्या है लोगों की पहली पसंद

HR Breaking News, Digital Desk - भारत में हर महीने बड़ी संख्या में कारों की बिक्री (sales of car in india) होती है। नई कारों में ग्राहक कुछ रंगों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा किस रंग की कार को पसंद (Most popular car colors in India 2024) किया जाता है। इस खास रंग की कारों को खरीदने पर क्या फायदे (Auto News) मिलते हैं। अगर नहीं, तो हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
किस रंग की कारों की है सबसे ज्यादा मांग (Most Loved Car Colour in India)
भारत में कंपनियों की ओर से कई तरह के रंगों में कारों को ऑफर (Car Colour in India) किया जाता है। इनमें ब्लू, ब्लैक, सिल्वर, गोल्डन, ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ग्राहक सफेद रंग की कार को खरीदना पसंद करते हैं। अनुमान के मुताबिक देशभर में 40 फीसदी कारें सफेद रंग की होती हैं। सफेद रंग वाली कारों के कुछ फायदे मिलते हैं, जिस कारण लोग इस रंग वाली कारों को खरीदते हैं।
सफाई है आसान
सफेद रंग की कार (white car) की सफाई काफी आसान होती है, जबकि अन्य रंगों की कारों को साफ करने में ज्यादा समय और मेहनत लगती है।
माना जाता है शुद्ध
सफेद रंग को भारत में काफी ज्यादा शुद्ध माना जाता है। इसके साथ ही इस रंग को सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए भी लोग काले या नीले जैसे रंगों के मुकाबले सफेद रंग वाली कारों को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।
कम लगती है गर्मी
अगर आपके पास सफेद रंग की कार है तो यह अन्य रंग वाली कार के मुकाबले ज्यादा ठंडी रहती है। सफेद रंग सूरज की गर्मी को वापिस कर देता है, जबकि अन्य रंगों की कारें सूरज की रोशनी से आने वाली गर्मी को सोख लेती हैं, जिस कारण वह ज्यादा गर्म रहती हैं।
रीसेल में भी होता है फायदा
अगर सफेद रंग वाली कार को बाजार में बेचा जाता है तो अन्य कारों के मुकाबले इस रंग वाली कार को बेचना आसान होता है। इसके साथ ही अन्य रंग वाली कारों के मुकाबले इसकी कीमत भी ज्यादा मिलने की संभावना होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बाजार में सफेद रंग वाली कारों को ज्यादा पसंद किया जाता है।