Motorola Phone : मोटो का edge 70 fusion हुआ लॉन्च, 50 एमपी ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
HR Breaking News (Motorola Phone) भारतीय बाजारों में इन दिनों मोटोरोला के फोन का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में मोटो कंपनी ने Edge 70 सीरीज का 70 fusion भारतीय बाजारों में धांसू फीचर्स के साथ पेश कर दिया है। इस फोन में 50 एमपी ट्रिपल रियर कैमरा ऑप्शन मौजूद है। अगर आप भी यह फोन (Motorola Phone Updates) लेना चाहते हैं तो आइए खबर में जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से-
जानिए कितनी है Edge 70 की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो मोटोरोला Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन (Motorola Edge 70 Fusion+ Price) को ब्राजील में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ BRL 2,969 यानी की तकरीबन 52,900 रुपये की कीमत में पेश किया है। क्लर ऑप्शन के तौर पर इस मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Edge 70 Fusion+ के स्पेसिफिकेशन
फीचर्स के तौर पर मोटोरोला Edge 70 Fusion+ (Motorola Edge 70 Fusion+Feature) में 6.8-इंच का 1.5K Super HD AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है। मोटो का ये स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है और इस फोन को मार्केट (Motorola Edge 70 Fusion+ Specification) में Adreno 810 GPU, 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेसड Hello UI सॉफ्टवेयर पर काम करता है।
Edge 70 Fusion+ का कैमरा सैटअप
मोटो Edge 70 Fusion+ की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा (Edge 70 Fusion+ Camera Setup) है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और इस फोन का फ्रंट कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसका प्राइमरी सेंसर Sony LYTIA 710 लेंस है। यह फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलिटी और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं इस फोन के प्राइमरी लेंस (phone's primary lens) के साथ 50-एमपीका अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस का ऑप्शन भी दिया गया है। इस फोन (Edge 70 Fusion+ Camera ) की जूमिंग 3X ऑप्टिकल और 10X डिजिटल है। सेल्फी के लिए फोन में 50 एमपी का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Edge 70 Fusion+ के बैटरी ऑप्शन
मोटो के इस फोन Edge 70 Fusion+ में 5,200mAh की बैटरी (Motorola Edge 70 Fusion+ Battery Option) मौजूद है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi 6E, GPS और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। आप इस फोन में डुअल सिम Nano SIM और eSIM का सपोर्ट ले सकते हैं और इस फोन को IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिला है।
