home page

New car : अब स्कॉर्पियो लेने का सपना 10 लाख से भी कम में होगा पूरा, महिंद्रा करने जा रही कमाल

Scorpio : अगर आप भी स्कॉर्पियो लेने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि अब आप 10 लाख से भी कम कीमत में स्कॉर्पियो खरीद सकते हैं। इसको लेकर महिंद्रा (Scorpio Price) ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
अब स्कॉर्पियो लेने का सपना 10 लाख से भी कम में होगा पूरा, महिंद्रा करने जा रही कमाल

HR Breaking News (Scorpio New Update) देश की सबसे पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी काफी समय से स्कॉर्पियो (Scorpio Price) खरीदने की तैयारी कर रहे थे तो अब आपका ये सपना कम बजट में भी पूरा हो सकता है। बता दें कि अब Mahindra एक ऐसा कदम उठाने जा रही है जिसके बाद ये दमदार और रौबदार SUV पहले से ज्यादा किफायती हो सकती है।

 

 


मिनी स्कॉर्पियो एन होगी लॉन्च 

Mahindra Vision S को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है और प्रोडक्शन गाइज के लाइफ-लाइक रेंडर इमेजेस भी सामने आ चुकी हैं। इसे मिनी स्कॉर्पियो एन (Mini Scorpio N) के नाम से भी जाना जा रहा है क्योंकि इसका बॉक्सी, रग्ड और अपराइट स्टांस बिल्कुल स्कॉर्पियो एन की तरह ही है, बस साइज सब-4 मीटर है। NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनी ये एसयूवी 2027 में लॉन्च होने वाली है और भारतीय बाजार में तूफान लेकर आ सकती है।


इन गाड़ियों से होगा कंपटीशन 

कंपटीशन के बारे में बारे में बात करें तो ये टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों के साथ सीधे मुकाबला करने वाली है। हालांकि रग्ड लाइफस्टाइल और ऑफ-रोड अपील के साथ प्रीमियम टच ऑफर (Mini Scorpio N price) करने वाली है। संभावित रूप से इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की संभावना लगाई जा रही है। जोकि इसको वैल्यू फॉर मनी और फैमिली-एडवेंचर कार बनाने वाली है।


ऐसे होगा कार का डिजाइन और लुक 

रेंडर्स और स्पाई शॉट्स में विजन एस पूरी तरह बॉक्सी और फंकी नजर आ रही है। फ्लैट क्लैमशेल बोनेट, चौड़ी 7-स्लैट ग्रिल, सर्कुलर हेडलैंप्स, बड़े स्कफ प्लेट, स्क्वॉर्ड व्हील आर्चेस, स्लैब-साइड बॉडी और टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील (Mini Scorpio N Features) इसे लैंड रोवर डिफेंडर जैसा रफ एंड टफ लुक प्रोवाइड कर रही है। थिक क्लैडिंग, स्किड प्लेट्स और अपराइट स्टांस से ये शहर में भी एडवेंचर कार जैसी लगती है। प्रोडक्शन वर्जन में यही डिजाइन लगभग वैसा ही बना रहने वाला है। फरवरी 2026 के इंटीरियर (Mini Scorpio N interior) स्पाई शॉट्स में पैनोरमिक सनरूफ (फुल-लेंथ), टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, फिजिकल बटन्स, मैनुअल AC कंट्रोल्स और फेब्रिक सीट्स दिखाई दे रहे हैं।


360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस 

रियर सीट्स पर 60:40 स्प्लिट, तीनों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, कप होल्डर्स और डोर पॉकेट्स से प्रैक्टिकलिटी को बढ़ाया जा रहा है। वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स (Mini Scorpio N Features) टॉप वेरिएंट में मिलने वाले हैं। महिंद्रा 5-स्टार GNCAP टारगेट कर रही है। 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, लेवल-2 ADAS, TPMS, ESC और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक इसमें आपको मिलने वाले हैं।


कार के इंजन में मिलेंगे ये ऑप्शन 

इस कार के इंजन के बारे में बात करें तो इसमें डीजल-ऑटोमैटिक कन्फर्म्ड माने जा रहे हैं। 1.5-लीटर डीजल (117hp, 300Nm) के साथ AT गियरबॉक्स भी इस कार में मिलेगा। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, हाइब्रिड और EV ऑप्शन्स (Mini Scorpio N EV) भी तैयार किये जा रहे हैं। NU_IQ प्लेटफॉर्म FWD/AWD दोनों स्पोर्ट कर रहा है। शहर में आसान हैंडलिंग, हाईवे पर अच्छी टॉर्क और हल्की ऑफ-रोडिंग में मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीदें लगाई जा रही है।
ऐसे में कुल मिलाकर महिंद्रा विजन एस सब-4मीटर सेगमेंट में पहली बार रियल रग्ड SUV को लेकर आ रही है। XUV 3XO और स्कॉर्पियो क्लासिक के बीच की जगह भरते हुए ये उन कस्टमर्स को आकर्षित (Scorpio N EV) करेगी जोकि नेक्सॉन-वेन्यू जैसी नॉर्मल क्रॉसओवर नहीं, बल्कि स्कॉर्पियो वाली दमदार गाड़ी की चाह रखते हैं।