home page

New Scooter : इस स्कूटर ने मार्केट में मचाया तहलका, मात्र 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज, 120KM रेंज, कीमत भी बेहद कम

New Scooter : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड खूब  बढ़ रही है। अब इसी बीच मार्केट में इस स्कूटर ने तहलका मचाया हुआ है। ये स्कूटर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज हो जाती है। आप इस स्कूटर (New Scooter News) का बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। खबर में जानिए इस स्कूटर के बारे में विस्तार से-
 | 
New Scooter : इस स्कूटर ने मार्केट में मचाया तहलका, मात्र 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज, 120KM रेंज, कीमत भी बेहद कम

HR Breaking News (New Scooter) देशभर में इन दिनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके चलते ऑटो कंपनियां बाजार में नये-नये मॉडल (New Scooter  Launch) पेश कर रही है। अब इसी बीच मार्केट में इस स्कूटर ने तहलका मचाया हुआ है। फीचर्स के मामले में और सुविधा के मामले में ये स्कूटर टॉप पर है। खबर में जानिए इस स्कूटर की कीमत और परफॉर्मेंस व रेंज के बारे में विस्तार से-

 

किस कंपनी ने लॉन्च किया स्कूटर 


दरअसल, आपको बता दें कि कंपनी Zelio E-Mobility ने ऑटो बाजार में बेहद कम कीमत (X-Men+ 2026 Price)  में नया व्हीकल पेश कर दिया है। कंपनी ने देशभर में अपने पॉपुलर लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर X-Men+ 2026 का नया 2026 वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने इसे खास तौर से स्टूडेंट्स, ऑफिस गोअर्स और डेली कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर ये स्कूटर तैयार किया है और इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 60,000 रुपये रखी गई है।

 

X-Men+ 2026 का लूक और डिजाइन 


डिजाइन की बात करें तो नए X-Men+ 2026 वेरिएंट (X-Men+ 2026 Design) में फेसलिफ्ट डिजाइन दिया गया है। कलर के तौर पर यह स्कूटर डार्क नाइट ब्लैक, व्हाइट, मिडनाइट ब्लू और नार्डो ग्रे जैसे नए कलर ऑप्शन में मौजूद है। यानी अब ग्राहकों के पास अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा ऑप्शन हो सकेंगे। 


फुल चार्ज पर मिलेगी 120 किलोमीटर की रेंज 


इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसकी रेंज (X-Men+ 2026 Range) है। कंपनी के अनुसार यह एक बार फुल चार्ज पर तकरीबन 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जो शहर के ट्रैफिक और छोटी दूरी के सफर के लिए एकदम सही है।  साथ ही इस स्कूटर में 60/72V की BLDC मोटर है, जो पावर के साथ-साथ एफिशिएंसी पर भी गौर कर ती है। बड़ी बात यह है कि यह  स्कूटर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है।


स्कूटर में राइड कम्फर्ट पर किया खास गौर 


कंपनी ने इस स्कूटर में राइड कम्फर्ट (X-Men+ 2026 Variant Ride Comfort) पर खास गौर किया है। अब इसमे 12 इंच का बड़ा रियर व्हील मौजूद है, जिससे रोड ग्रिप और स्टेबिलिटी काफी बेहतर होती है। इसके  साथ ही फ्रंट और रियर में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स भी दिए हैं, जो खराब सड़कों पर स्मूद राइड का एक्सपीरियंस देते हैं। बता दें कि यह स्कूटर 180 किलोग्राम तक की लोडिंग कैपेसिटी के साथ ही आता है। वहीं ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक भी मौजूद है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी पहले 5,000 ग्राहकों को फायदे के तौर पर फ्री सेफ्टी हेलमेट भी दे रही है।

X-Men+ 2026 वेरिएंट के बैटरी ऑप्शन 


बता दें कि ग्राहकों को X-Men+ 2026 वेरिएंट में दो तरह के बैटरी ऑप्शन (X-Men+ 2026 Variant Battery Option) के फायदे मिलते हैं, जिसमे लिथियम और लेड शामिल है। बता दें कि इस स्कूटर की लिथियम बैटरी 4-5 घंटे में फुल चार्ज होती है और लेड बैटरी को 8-10 घंटे का वक्त लगता है। यूजर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।

 

दमदार फीचर्स से लैस है स्कूटर 


इस स्कूटर में दमदार फीचर्स (X-Men+ 2026  Features)  का फायदा मिलता है। फीचर्स के तौर पर इस स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स गियर, पार्किंग स्विच, एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग, सेंट्रल लॉकिंग, ऑटो रिपेयर स्विच, साथ ही कंपनी 2 साल की व्हीकल वारंटी और 1 साल की बैटरी वारंटी का भी फायदा दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है।

कंपनी ने की कम समय में बढ़िया ग्रोथ 


Zelio E-Mobility कंपनी ने बहुत कम समय में बढ़िया ग्रोथ (Zelio E-Mobility Company Growth)की है। कंपनी की सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 72,000 यूनिट्स के आस-पास है और इसके पास 2 लाख से अधिक ग्राहक बने हुए हैं। इसके  साथ ही देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 350 से अधिक  के डीलरशिप नेटवर्क भी मौजूद है। 
सब मिलाकर X-Men+ 2026 वेरिएंट (X-Men+ 2026 Variant) उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो कम कीमत में स्टाइलिश, किफायती और रोजमर्रा के यूज के लिए भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं।