pulsar n250 ss की दिखी झलक, 1.60 लाख कीमत होने का अनुमान, फीचर्स भी मिलेंगे अपडेट
pulsar n250 ss :अगर आप बाइक खरीदने के लिए इन दिनों कोई योजना बना रहे हो तो ये खबर आपके काम आ सकती है। हाल ही में pulsar n250 ss की पहली झलक देखने को मिली है। इसकी शुरूआती कीमत 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके कई फीचर्स में बदलाव किया गया है। चलिए जानतें हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (pulsar n250 ss) : बजाज की नई pulsar n250 ss (bajaj pulsar n250 ss) लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नजर आई इस बाइक में पहले के मुकाबले कई अहम बदलाव किए गए हैं। कंपनी N250 के टॉप वैरियंट के तौर पर उतर सकती है। नए मॉडल में इंजन की क्षमता पहले जैसी रखी गई है। लेकिन गियर बॉक्स, डिस्प्ले और राइडिंग से जुड़े फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इससे बाइक को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश की गई है।
5 स्पीड की जगह अब 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेगा
नई pulsar n250 ss से में सबसे बड़ा बदलाव इसके ट्रांसमिशन में किया गया है। मौजूदा 5 स्पीड गियर बॉक्स की जगह अब 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलेगा। इसके साथ क्विकशिफ्टर भी दिया जाएगा। जिससे राइडर को गियर बदलने में सहूलियत मिल सकेगी। बाइक में पहले की तरह 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड इंजन रहेगा। इसकी पावर 25 पीएस और टॉर्क 22 NM बताया जा रहा है ।
दस्तावेज रखने की होगी सुविधा (new bajaj bike)
बाइक में नया 5 इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल (TFT instrument console) दिया गया है। इसमें गूगल मैप्स मिररिंग के अलावा गियर पोजीशन, फ्यूल लेवल और ट्रिप से जुड़ी जानकारी देखी जा सकेगी। स्क्रीन पर साइड स्टैंड की चेतावनी भी मिलेगी। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस जैसे दस्तावेज डिजिटल रूप में रखने की सुविधा तथा लैप टाइमर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। राइडिंग को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार डालने के लिए इसमें सपोर्ट, रोड, रेन, ऑफ रोड और Tour समेत 5 मोड दिए गए हैं।
हैंडलबार पर मिलेंगे नए कंट्रोल
बजाज ने बाइक के हेंडलबार (bajaj ne bike ke hendalbar) पर भी बदलाव किए हैं बाई तरफ डिस्प्ले को ऑपरेट करने के लिए डायरेक्शनल कीपैड दिया गया है। जबकि दाएं और इंजन स्टार्ट की स्विच के ऊपर हजार्ड लाइट का अलग बटन मिलेगा। ब्रेक और क्लच लीवर की पहुंच को जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकेगा।
पुराने लुक की तरह रखा गया
डिजाइन के मामले में बाइक अंदाज काफी हद तक पल्सर n160 SS जैसा रखा गया। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, प्रोजेक्टर हैंडलैंप, शार्प डीआरएलएस DRLS और स्प्लिट सीट मिलेगी। रियर साइड पैनल पर N250 SS की ब्रांडिंग दी गई है। इसके अलावा गोल्ड फिनिश वाले यूएसडी फ्रंट फॉक्र्स, रियर मोनोशॉक और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुएल चैनल एब्स भी मिलेगा।
1.60 लाख रुपये से शुरू कीमत
जानकारी के अनुसार बजाज pulsar n250 ss के टॉप वैरियंट की एक्स शोरूम कीमत करीब 1.60 लाख हो सकती है। यह मौजूदा पल्सर n250 से लगभग 15000 रुपये अधिक होगी।
