Realme के इस दमदार बैटरी वाले फोन ने दी दस्तक, मिल रहे कई हाई-फाई फीचर्स
HR Breaking News : (Realme New Mobiles) नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनियों की तरफ से भी अपने मोबाइल फोन में नए-नए फीचर्स ऐड किए जा रहे हैं, ताकि बजट के हिसाब से अच्छे फीचर का लाभ मिल सके।
हाल ही में Realme कंपनी की तरफ से भी अपने एक जबरदस्त बैटरी वाले फोन को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी के इस फोन की बैटरी इतनी शानदार है की हर कोई इसका दीवाना हो रहा है। Realme कंपनी के पुराने फोन भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। बीते कल लॉन्च हुए Realme के इस नए फोन में मार्केट में तहलका मचा दिया है। इसलिए खबर के माध्यम से जानते हैं पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में राज करने वाली कंपनी Realme के इस नए स्मार्टफोन में क्या-क्या खास फीचर्स मिल रहे हैं।
Realme कंपनी के इस मोबाइल फोन का नाम Realme P4 Power 5G है, जो बीतें कल भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी की तरफ से इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में यह पहली बार इतनी बड़ी बैटरी वाला फोन है।
Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स:
- डिस्प्ले: 6.8-इंच की 1.5K AMOLED 144Hz डिस्प्ले
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
- कैमरा: 50MP Sony सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- बैटरी: 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन टाइटन बैटरी
- चार्जिंग: 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0
Realme P4 Power 5G की कीमत-
इस फोन की कीमत (Realme P4 Power 5G Price) की बात करें तो कंपनी की तरफ से 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। शुरुआती खरीदारों को इस पर 2000 रुपये का ऑफर भी मिल रहा है।
