जबरदस्त माइलेज के साथ लॉन्च हुई Renault Duster Hybrid, जानिए कीमत और फीचर्स
HR Breaking News (Renault Duster Hybrid) ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अलग-अलग कंपनियों की तरफ से नई-नई गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च की जा रही है। काफी पुराने समय से भारतीय बाजार में बैठी कंपनी रेनो दोबारा भी आज अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर के नए हाइब्रिड वेरिएंट (New hybrid variants of Duster) को लांच कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से इस नई गाड़ी की कीमत भी काफी शानदार रखी गई है और सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी माइलेज (Renault Duster Hybrid Mileage) के मामले में सबसे बढ़िया बताई जा रही है। इस गाड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह बिना किसी एक्सटर्नल चार्जर के चलते-फिरते खुद ही अपनी बैटरी को चार्ज कर लेती है। चलिए जान लेते हैं रेनो कंपनी की इस नई गाड़ी (Reno New Car) से जुड़ी पूरी जानकारी।
वेरिएंट्स और कीमत (Renault Duster Hybrid Price)
Renault Duster Strong Hybrid Variant को भारत में तीन ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है जिनकी इंट्रोडक्टरी कीमतें भी कंपनी की तरफ से शेयर कर दी गई है। आपको बता दे कि नीचे दी गई शुरुआती कीमत केवल 31 दिसंबर 2026 तक डिलीवर होने वाली गाड़ियों पर ही लागू होगी क्योंकि उसके बाद कंपनी की तरफ से कीमत में बदलाव किया जा सकता है। इवोल्यूशन मॉडल की कीमत 16.99 लाख रुपए है, टेक्नो मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रूपये है और इमोशन मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख (Renault Duster Strong Hybrid Variant Rate) रूपये है।
इंजन और परफॉर्मेंस (Renault Duster Strong Hybrid Variant Engine)
रेनो कंपनी की इस नई गाड़ी में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी दी गई है जो कल 157.8 hp की पावर और 208nm का पिक इलेक्ट्रिक टॉर्क जनरेट करती है।
फॉर्मूला 1 के हिसाब से इसका मल्टी मोड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के तहत 15 अलग-अलग ड्राइव कांबिनेशन को सपोर्ट करता है, इसका मतलब है कि सड़क के मुताबिक इंजन और मोटर खुद को ही एडजेस्ट कर लेते हैं।
रेनो कंपनी की इस नई गाड़ी की एक और खास बात यह है कि यह मात्र 9.61 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि शहरों में 80% तक ड्राइविंग केवल इलेक्ट्रिक पावर पर की जा सकती है जिसकी वजह से डीजल गाड़ियों की तुलना में 30% तक इंजन की बचत हो जाती है।
Reno Duster Hybrid के आधुनिक फीचर्स (Renault Duster Strong Hybrid Variant Features)
ज्यादा ट्रैफिक के समय जब पेट्रोल इंजन बंद हो जाता है तब भी कार का AC एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कंप्रेसर की मदद से कार के केबिन को ठंडा रखता है और कंपनी बैटरी बैक पर 8 साल या 160000 किलोमीटर के वारंटी दे रही है।
बुकिंग और डिलीवरी को लेकर अपडेट (Renault Duster Strong Hybrid Variant Booking)
कंपनी की तरफ से अपनी इस नई गाड़ी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है और जो लोग इस कार को बुक करना चाहते हैं वह मात्र 21000 रुपए में इस गाड़ी को रेनो कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी 6 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी। एक और सबसे खास बात यह है कि जिन लोगों के पास R-Pass है उन्हें डिलीवरी में प्राथमिकता उपलब्ध करवाई जाएगी।
