20 हजार से कम कीमत में samsung galaxy f70 5g भारत में लॉन्च, 50 MP कैमरा समेत मिल रहे बेहतरीन फीचर्स
HR Breaking News (samsung galaxy f70 5g) भारतीय बाजार में मोबाइल की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी एक से बढ़कर एक आकर्षित फीचर्स वाले स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया जा रहे हैं। अब भारतीय बाजार में सैमसंग कंपनी की तरफ से अपनी नई F70 सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी F70 5G को (samsung galaxy f70 5g) लांच कर दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि इस फोन की कीमत 18499 रुपए से शुरू होती (samsung galaxy f70 5g price) है। कंपनी द्वारा स्मार्टफोन को Galaxy F70e 5G और Galaxy F70 Pro 5G के बीच रखा जाता है। बात की जाए Galaxy F70 Pro 5G की कीमत की तो कंपनी की तरफ से इसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है।
सैमसंग कंपनी (Samsung latest smartphone) की तरफ से अपने इस नए स्मार्टफोन को Exynos 1330 चिपसेट के साथ उतर गया है और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले और 7.5 एमएम की बॉडी दी गई है। सैमसंग कंपनी (Samsung new mobile) की तरफ से इस स्मार्टफोन के लिए चार जेनरेशन तक Andriod OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी पंच देने का वादा किया गया है। चलिए जान लेते हैं सैमसंग के इस नए फोन की कीमत और उससे जुड़े अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी।
Samsung galaxy F70 5G की कीमत
नए Samsung galaxy F70 5G के 4 GB RAM और 128 5G स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19999 रुपए रखी गई है और बात की जाए के 6 GB RAM और 128 5G स्टोरेज वाली वेरिएंट की कीमत की तो वह 22,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स के तहत, बैंक डिस्काउंट मिलने पर इसकी शुरुआती कीमत घटकर 17,999 रुपये (Samsung galaxy F70 5G Price) हो जाती है। कंपनी ने इस फोन को Lilac Bliss और Bliss Black कलर ऑप्शन में उतारा गया है।
Samsung Galaxy F70 5G की बिक्री
Samsung Galaxy F70 5G की बिक्री 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इस फोन को इसी कीमत के आसपास OnePlus N6x से टक्कर मिलेगी। OnePlus N6x के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है, जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
Samsung Galaxy F70 5G के फीचर्स (Features of the Samsung Galaxy F70 5G)
Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus की सुरक्षा के साथ आता है। फोन का वजन 192 ग्राम है और इसमें IP54 रेटिंग मिलती है। Samsung के इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वही 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिग इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए खास बनाती है।
Samsung galaxy F70 5G का कैमरा (Samsung Galaxy F70 5G camera)
सैमसंग इस फोन में मिलने वाले कमरे की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में पीछे की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मैंन सेंसर, 5 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 MP मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्राइड 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है इसमें Samsung Knox सिक्योरिटी, सैमसंग वॉलेट और गूगल का Circle to Search फीचर भी शामिल है।
