home page

Samsung की 55 इंच एलईडी पर चल रहा बेहतरीन ऑफर, डिस्प्ले और फीचर्स काफी दमदार

Samsung TV : सैमसंग वह ब्रांड है जो पिछले कई सालों से लगातार देशवासियों को एक से बढ़कर एक अच्छी चीज उपलब्ध करवा रहा है। सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन तथा एलईडी काफी ज्यादा फेमस है। कंपनी की तरफ से समय-समय पर नए-नए ऑफर भी पेश किए जाते हैं। अगर आप भी सैमसंग कंपनी की एलईडी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता देगी अब सैमसंग कंपनी के एक 55 इंच टीवी पर काफी बढ़िया ऑफर चल रहा है। आइए जानते हैं सैमसंग की इस एलइडी में मिलने वाले फीचर्स और इस पर चल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से।
 | 
Samsung की 55 इंच एलईडी पर चल रहा बेहतरीन ऑफर, डिस्प्ले और फीचर्स काफी दमदार

HR Breaking News : (Samsung Vision AI QLED TV) नई तकनीकी के इस दौर में अगर आप भी नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है। क्योंकि इन दिनों एक जाना-माना ब्रांड सैमसंग के एक स्मार्ट टीवी (Samsung Smart TV)  पर काफी ज्यादा अच्छा ऑफर चल रहा है। अब आप सैमसंग कंपनी के 55 इंच एलइडी स्मार्ट टीवी को एक बार डिस्काउंट के साथ पा सकते हैं। आपको बता दे कि Samsung Vision AI 4K QLED स्मार्ट टीवी पर इन दिनों काफी शानदार ऑफर चल रहा है। 


Samsung Vision AI 4K QLED की असली कीमत 81,900 रुपये है लेकिन अब इसे फ्लिपकार्ट पर लगभग 38 हजार के ऑफर के साथ 43,990 रुपये में खरीदा (Samsung Vision AI QLED TV Price) जा सकता है। इसके अलावा अगर आप कुछ बैंक कार्ड या कैशबैक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो और भी ज्यादा छूट मिल सकती है। इसी वजह से हाल के दिनों में लोग इस टीवी को ज्यादा खरीद रहे हैं और यह ऑनलाइन डील में ट्रेंड कर रहा है।


डिस्प्ले और फीचर्स भी दमदार 


Samsung कंपनी के स्मार्ट टीवी में 55 इंच का QLED 4K Ultra HD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। इसमें Q4 AI प्रोसेसर दिया (Samsung Vision AI QLED TV News) गया है, जो वीडियो को साफ बनाकर 4K क्वालिटी में दिखाता है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी है, जिससे क्लर्स ज्यादा साफ और चमकीले दिखते हैं। इसके साथ HDR10+, Quantum HDR, Motion Xcelerator और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे फिल्म और वेब सीरीज देखने का मजा और बढ़ जाता है।


स्मार्ट तकनीकी वाले फीचर्स


Samsung कंपनी के इस टीवी में कई स्मार्ट फीचर्स (Samsung Vision AI QLED TV Features) आते है। इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.3, Ethernet और HDMI eARC जैसे कनेक्शन दिए गए हैं। स्मार्ट टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट है, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव आसानी से जोड सकते हैं। इसके अलावा Samsung TV Plus के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल भी देख सकते हैं। साथ ही Apple AirPlay, Mobile-to-TV Mirroring, SmartThings Hub और IoT सपोर्ट जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।


 अन्य स्पेसिफिकेशन देखें तो....


सैमसंग की इस स्मार्ट टीवी (Samsung Vision AI QLED TV) में काफी अच्छा साउंड आउटपुट दिया गया है जो की 20 W का है और इसमें Object Tracking Sound Lite, Adaptive Sound और Q-Symphony जैसे ऑडियो फीचर् मिलते हैं। अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो इसमें आपको Super Ultra Wide Game, Game Motion Plus और Auto Game Mode जैसे फीचर्स मिल रहे है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्ट टीवी पर एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी और पैनल पर अतिरिक्त एक साल की वारंटी भी दे रही है।