5.75 लाख से शुरू होने वाली Tata Punch के हैं 26 वैरिएंट, जानें सभी की ऑन रोड कीमत और फीचर्स
HR Breaking News (Tata Punch) भारतीय बाजार में गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से लगातार नए-नए वाहन बाजार में लॉन्च किया जा रहे हैं। टाटा कंपनी की तरफ से भी एक से बढ़कर एक अपनी नई नई गाड़ियां बाजार में उतारी जा रही है। टाटा कंपनी की गाड़ी पांच लोगों के बीच एक पसंदीदा कार बन गई है। आपको बता दे कि टाटा कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ी पंच के 26 वेरिएंट पेश किए गए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 5.75 लाख रूपये है। चलिए जान लेते हैं इन सभी वेरिएंट की ऑन रोड कीमत (Tata Punch On Road Price) और फीचर्स।
टाटा पंच के सभी वेरियंट की कीमत
| वेरिएंट | पेट्रोल मैनुअल | पेट्रोल ऑटोमैटिक | पेट्रोल Turbo | CNG मैनुअल | CNG ऑटोमैटिक |
|---|---|---|---|---|---|
| Punch Smart | ₹5.75 लाख | ------------- | ------------- | ₹6.85 लाख | ------------- |
| Punch Pure | ₹6.65 लाख | ------------- | ------------- | ₹7.68 लाख | ------------- |
| Punch Pure Plus | ₹7.17 लाख | ₹7.75 लाख | ------------- | ₹8.20 लाख | ₹8.77 लाख |
| Punch Pure Plus (S) | ₹7.52 लाख | ₹8.10 लाख | ------------- | ₹8.55 लाख | ------------- |
| Punch Adventure | ₹7.77 लाख | ₹8.35 लाख | ₹8.47 लाख | ₹8.80 लाख | ₹9.37 |
| Punch Adventure (S) | ₹8.12 लाख | ------------- | ------------- | ₹9.15 लाख | ₹9.72 लाख |
| Punch Accomplished | ₹8.47 लाख | ₹9.05 लाख | ------------- | ₹9.50 लाख | ------------- |
| Punch Accomplished Plus (S) | ₹9.17 लाख | ₹9.75 लाख | ₹9.97 लाख | ------------- | ₹10.77 |
टाटा पंच का इंजन (TATA Punch Engine)
टाटा पंच के पेट्रोल वेरिएंट में 87 bhp का इंजन मिल रहा है जो 115 nm का टॉर्क जनरेट कर रहा है, सीएनजी वेरिएंट में 72 bhp का इंजन मिल रहा है जो की 103 nm का टॉर्क जनरेट कर रहा है और पेट्रोल टर्बो में 118 भाप का पावर इंजन मिल रहा है जो की 170 nm का टॉर्क जनरेट कर रहा है।
