home page

Ground Clearance के मामलें में बेस्ट है ये कारें, लिस्ट में Thar और Creta भी शामिल

Best Car In India : गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड के बीच कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नए-नए फीचर ऐड किए जा रहे है। अगर आप भी एक अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस वाली गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईए जानते हैं Creta और Thar के अलावा और कौन सी गाड़ी आपके लिए रहेगी बेस्ट।
 | 
Ground Clearance के मामलें में बेस्ट है ये कारें, लिस्ट में Thar और Creta भी शामिल

HR Breaking News : (High Ground Clearance Cars) भारी ट्रैफिक के चलते वाहन चालकों को सड़कों पर भी कई बड़े गड्ढे तथा हैवी ब्रेकर्स का सामना करना पर जाता हैं। कहते हैं कि हर जगह सफर एक जैसा नहीं होता है क्योंकि कई जगहों पर वाहन चालकों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां एक अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस वाली गाड़ी ही लाभाकारी साबित होती है।
अगर किसी कार का ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा होता है, तो खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर उसे चलाना ज्यादा आसान हो जाता है और गाड़ी के नीचे लगने का डर भी कम रहता है। यही कारण है कि आजकल SUV और क्रॉसओवर के साथ-साथ कई हैचबैक और सेडान में भी अच्छा-खासा ग्राउंड क्लियरेंस दिया जा रहा है। 


अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो खराब सड़कों पर भी बिना परेशानी के चल सके, तो आज हम आपको बताने जा रहे है उस लिस्ट के बारे में जिसमें उन कारों के बारे में बताया गया है जिनमें Thar और Creta जैसी कई गाड़ियां शामिल है जो ग्राउंड क्लियरेंस के मामलें में काफी बेहतरीन है।


खराब सड़कों पर चलने के लिए बेस्ट है ये SUV's


Mahindra Thar – ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन SUV


महिंद्रा थार अपनी मजबूत ऑफ-रोड क्षमता के लिए काफी लोकप्रिय है। इसमें 226mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जिसकी वजह से यह खराब रास्तों, कीचड़ और पानी भरी सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है। इसका छोटा व्हीलबेस और अच्छा एप्रोच-डिपार्चर एंगल कठिन रास्तों पर भी गाड़ी को बेहतर संतुलन देता है।
नई जेनरेशन की थार में पहले से ज्यादा अच्छा सस्पेंशन दिया गया है, जिससे इसे शहर में चलाना भी आसान हो गया है। इसकी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन के कारण ड्राइवर को सड़क साफ दिखाई देती है। अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो थार एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 

किया सोनेट 


Kia Sonet  एक कॉम्पैक्ट SUV है, लेकिन इसमें अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। लगभग 205mm के ग्राउंड क्लियरेंस की वजह से यह बड़े स्पीड ब्रेकर और खराब रास्तों को आसानी से पार कर लेती है। इसका साइज छोटा है, इसलिए शहर में इसे चलाना और पार्क करना भी काफी आसान रहता है।


सोनेट का सस्पेंशन भी ऐसा है कि खराब सड़कों का झटका केबिन के अंदर कम महसूस होता है। खासकर इसका डीजल इंजन पावर और माइलेज दोनों के मामले में अच्छा माना जाता है। अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जो स्टाइलिश हो और रोज की ड्राइविंग के लिए भी बढ़िया रहे, तो किया सोनेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 


Tata Nexon भी बेस्ट


सेफ्टी और ऊंचे ग्राउंड क्लियरेंस के लिए टाटा की यह कार काफी बेस्ट (TATA Best Car) है। टाटा नेक्सॉन भारत की काफी पॉपुलर सबकॉम्पैक्ट SUV है। इसमें 209mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, इसलिए यह खराब सड़क, गड्ढों और ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर भी आसानी से चल सकती है। इसकी ड्राइविंग भी काफी संतुलित रहती है, इसलिए हाईवे पर गाड़ी चलाते समय अच्छा कंट्रोल महसूस होता है।


सेफ्टी के मामले में भी नेक्सॉन भरोसेमंद मानी जाती है। इसे Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। मजबूत बॉडी, अच्छा सस्पेंशन और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस इसे भारतीय सड़कों के लिए एक बढ़िया SUV बनाते हैं।

टाटा हैरियर 


Tata Harrier एक मिड-साइज SUV है, जिसमें करीब 205mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका (Mid-size SUV) मजबूत प्लेटफॉर्म है, जो OmegaArc Platform से प्रेरित है। इसी वजह से यह खराब सड़कों पर भी काफी स्थिर और आरामदायक महसूस होती है।


लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी हैरियर अच्छी मानी जाती है। ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस होने से पानी भरी सड़क या बड़े स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी के नीचे लगने की चिंता कम रहती है। इसकी चौड़ी बॉडी और लंबा व्हीलबेस हाईवे पर अच्छी स्टेबिलिटी देते हैं।

हुंडई क्रेटा 


Hyundai Creta भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV में से एक है। इसमें लगभग 190mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो भारतीय सड़कों के हिसाब से ठीक माना जाता है।
क्रेटा की खास बात इसकी स्मूद राइड क्वालिटी है। इसका सस्पेंशन (Hyundai Creta Suspension) सड़क के झटकों को काफी हद तक कम कर देता है, जिससे लंबी ड्राइव भी आरामदायक रहती है। इसके साथ ही इसमें कई इंजन विकल्प और ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं, इसलिए यह फैमिली SUV के रूप में काफी बेस्ट है।