Mahindra कंपनी की इन कारों ने मार्केट में मचा रखा है भौकाल, ग्राहक लाइनों में लग कर कर रहे खरीदारी
HR Breaking News : (Mahindra & Mahindra Cars) भारत देश में कोई ऐसी कार कंपनियां है जो अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक फीचर ऐड करके ग्राहकों को अच्छे दामों पर उपलब्ध करवा रही हैं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी भी उन्हीं में से एक है। महिंद्रा कंपनी पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार (Indian car market) पर राज कर रही है। इन दिनों महिंद्रा कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो अपने शानदार फीचर्स, स्टाइलिश लुक तथा दमदार इंजन की वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। भारतीय कार बाजार में महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) ने अपना दबदबा बना रखा है। महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां खरीदने के लिए लोगों की लाइनें लगी रहती हैं।
महिंद्रा कंपनी (Mahindra Latest Cars) पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रही है तथा कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच महिंद्रा कंपनी के नाम का डर फैला हुआ है। यह कंपनी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों में हर एक नई टेक्नोलॉजी के फीचर ऐड करती रहती है तथा समय-समय पर अपनी गाड़ियों को अपग्रेड भी करती रहती है।
भारत देश में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अपनी मजबूत और लोकप्रिय एसयूवी (Latest SUV In India) के लिए जानी जाती है। पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में भी महिंद्रा कंपनी ने अपने पैर पसार लिए हैं। बिक्री के मामले में भी महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों ने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। आइए खबर में जानते है महिंद्रा कंपनी की बेस्ट कारों के बारे में विस्तार से।
Mahindra कंपनी की बेस्ट कारें
1. महिंद्रा XUV700
XUV700 भारत में महिंद्रा (Mahindra's best cars) की सबसे प्रीमियम, सुरक्षित (5-स्टार) और हाई-टेक SUV में से एक है। यह अपनी शानदार परफॉरमेंस और कंफर्ट (Mahindra XUV700) के लिए जानी जाती है। महिंद्रा XUV700 टॉप मॉडल AX7 लग्जरी पैक डीजल AT AWD की कीमत 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
2. महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N) एक बड़ी और आरामदायक 6 या 7 लोगों की एसयूवी है। इसकी कीमत लगभग 13.49 लाख रुपये से शुरू होकर 24.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह गाड़ी कुल 43 अलग-अलग वेरिएंट में मिलती है। इसका सबसे सस्ता मॉडल Z2 E है, जबकि सबसे महंगा मॉडल Z8L डीजल 4x4 ऑटोमैटिक है।
3. महिंद्रा थार रॉक्स
यह 5-सीटर SUV है जो (Mahindra Thar Roxx) भारत में लगभग 12.39 लाख रुपये से 22.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में मिलती है। यह थार 3-डोर का ज्यादा सुविधाजनक और प्रीमियम मॉडल है। इसमें इंटीरियर बड़े ही कमाल का है, इसमें 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है। Mahindra Thar Roxx में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनके विकल्प हैं, साथ ही RWD (सिर्फ पीछे के पहियों से चलने वाली) और 4WD (चारों पहियों से चलने वाली) ड्राइव भी मिलती है।
4. महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो (Classic) और बोलेरो नियो (Neo) दोनों ही अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं। बोलेरो (Classic) की बात करे तो यह एक मजबूत और टिकाऊ गाड़ी है, जो खासकर गावं और छोटे शहरों में ज्यादा पसंद की जाती है। इसका डिजाइन बेहद सिंपल है, लेकिन यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चलती है। यही वजह है कि लोग इसे इसकी मजबूती और भरोसे के लिए जानते हैं।
वहीं, बोलेरो नियो (Neo) असल में TUV300 का नया मॉडल है। यह पहले से ज्यादा आरामदायक है और इसमें नए व आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह एक कॉम्पैक्ट SUV है यानी साइज में थोड़ी छोटी लेकिन शहर और गावं दोनों जगह चलाने के लिए अच्छी है।
