home page

30 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिल रहा 100 लीटर वाला ये Cooler, देखें फीचर

100 लीटर की क्षमता वाला Crompton Optimus 100 कूलर AC जैसी ठंडक देता है। यह एयर कूलर बड़े साइज वाले कमरे या हॉल के लिए बेस्ट है। इसे लगभग 650 स्क्वायर फीट तक वाले रूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 | 
30 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिल रहा 100 लीटर वाला ये Cooler, देखें फीचर 

HR BREAKING NEWS(ब्यूरो) : उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी शुरू हो गई है। अगर आप गर्मी को मात देने के लिए बड़ी क्षमता वाला कूलर खरीदना चाहते हैं तो Crompton Optimus 100 कूलर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। AC जैसी ठंडक देने वाला यह कूलर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर 30 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट पर मिल रहा है। जानें, क्या खास है इस कूलर में:


ठंडक ऐसी, AC जैसी

100 लीटर की क्षमता वाला Crompton Optimus 100 कूलर AC जैसी ठंडक देता है। यह एयर कूलर बड़े साइज वाले कमरे या हॉल के लिए बेस्ट है। इसे लगभग 650 स्क्वायर फीट तक वाले रूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आइस चेंबर भी दिया गया है। इसमें बर्फ रखने के बाद कूलर की हवा और ठंडी हो जाती है। साथ ही में इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से आप बेहतर हवा के लिए कूलिंग लेवल सेट कर सकते हैं। इसमें हनी कॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं।

ये भी जानें : 2 हजार के नोट को लेकर RBI ने दिया एक और मैसेज, अगर नोट नकली निकला तो...


मच्छर और कीड़ों से मुक्ति

इस कूलर के तीनों तरफ लगे हनी कॉम्ब पैड के बाहर एक जाली लगाई गई है। इसकी मदद से मच्छर और कीड़े कूलर के अंदर नहीं जाते। इससे कूलर का पानी साफ रहता है और साफ हवा मिलती है। इस जाली को हटाकर भी कूलर चला सकते हैं।

ऑटो फिल और ड्रेन की सुविधा

कूलर में बार-बार पानी भरने और उसे खाली करने से परेशान हैं तो यह कूलर आपकी परेशानी दूर कर देगा। इसमें पानी भरने के लिए ऑटो फिल और निकालने के लिए ऑटो ड्रेन की सुविधा दी गई है। ऑटो फिल के लिए इसमें पीछे की तरफ एक नोब दी गई है।

ये भी पढ़ें : Bihar के इन 13 जिलों में सड़कें होंगी चौड़ी, 2 साल में पूरा होगा काम


इससे पाइप को कनेक्ट करके पाइप का दूसरा सिरा टोंटी से कनेक्ट कर दीजिए और टोंटी खोल दीजिए। कूलर में जैसे-जैसे पानी कम होगा, टोंटी के जरिए अपने आप भरता जाएगा। इसी प्रकार इसमें पीछे की तरफ ऑटो ड्रेन की सुविधा दी गई है। यहां लगे एक बटन को घुमाने पर कूलर का पानी बाहर निकलने लगेगा। ऑटो ड्रेन के लिए कूलर कर पानी वाली मोटर ऑन होनी चाहिए।

ये फीचर भी हैं इस कूलर में

- इसमें कास्टर व्हील्स दिए गए हैं। इनकी मदद से आप कूलर के पहिए किसी एक जगह फिक्स कर सकते हैं।
- इसमें ऑटो-स्विंग की सुविधा दी गई है जिससे चारों तरफ हवा आती है।

- अच्छी ठंडक देने के लिए बड़ा आइस चेंबर भी दिया है।

ऑनलाइन मिल रहा डिस्काउंट

इस कूलर की कीमत 21,500 रुपये है। इस समय ऑनलाइन प्लैटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन पर 30% से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।