Nexon-Brezza के पसीने छुड़ा देगी ये SUV, मिलेंगे धासू फीचर्स, चेक करें कीमत
आजकल मार्केट में हर रोज नई कारे आती रहती है लेकिन Nexon और Brezza कार को लोग काफी पसंद करते है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी SUV के बारे में बताने जा रहे है जो Nexon-Brezza के पसीने छुड़ा देगी, आइए खबर में जानते है इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News, Digital Desk - किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में अच्छे प्रोडक्ट पेश किए हैं, किआ इंडिया अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट किआ सॉनेट (Kia Sonet) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है, जो नेक्सन और ब्रेजा जैसी एसयूवी को टक्कर देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ सॉनेट फेसलिफ्ट को 14 दिसंबर 2023 को पेश किया जा सकता है. हालांकि, कार निर्माता की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एसयूवी की बुकिंग विंडो भी उसी दिन से खोली जा सकती है. लेकिन, आधिकारिक कीमत की घोषणा जनवरी 2024 में होने की उम्मीद है. इसके साथ ही, एसयूवी की कीमतों में बढ़तरी की संभावना है.
डिजाइन
मिड-लाइफ अपडेट के साथ 2024 नई किआ सोनेट (2024 Kia Sonet Facelift) में फीचर अपग्रेड के साथ ही कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे. हालाँकि, इंजन सेटअप प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाले ही होंगे. डिजाइन से बात शुरू करते हैं. इसमें फ्रंट और रियर बंपर थोड़ा अलग मिल सकता है. आगे नए एलईडी डीआरएल के साथ रिवाइज्ड ग्रिल और हेडलैंप भी दिखाई दे सकते हैं. नए अलॉय व्हील्स के अलावा साइड प्रोफाइल काफी हद तक अपरिवर्तित रहेगी. रियर में नए वर्टिकली प्लेस्ड रैपअराउंड टेललैंप्स हो सकते हैं, जो एलईडी लाइट बार से जुड़े हो सकते हैं.
एडीएएस
नई 2024 किआ सोनेट में खास चीज ADAS तकनीक होगी, जो हाई ट्रिम्स के लिए रिजर्व होगी. सबकॉम्पैक्ट एसयूवी एचवीएसी सिस्टम के लिए नए स्विचगियर, रिडिजाइन्ड डैशबोर्ड और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ भी आएगी. इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को कारेंस एमपीवी से लिया जा सकता है. इसमें नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम भी मिलने की संभावना है. इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिल सकते हैं.
इंजन
नई किआ सोनेट में मौजूदा 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल यूनिट ही दी जा सकती है, जो क्रमशः 115Nm/83bhp, 172Nm/120bhp और 250Nm/116bhp जनरेट करते हैं. इसमें मिलने वाले ट्रांसमिशन ऑप्शन भी अभी के समान ही रह सकते हैं.
