hrbreakingnews.com

2 हजार का नोट बंद करने के बाद अब RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की गाइडलाइन

RBI News - बीती 19 मई को RBI की ओर से 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था। इसे बदलवाने की आखिरी तारीख निकल चुकी है। इसी बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 500 रुपये के नोट को लेकर भी अहम जानकारी दी है। जाे आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।
 
2 हजार के नोट के बाद अब RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की गाइडलाइन

HR Breaking News, Digital Desk-  RBI लगातार नकली नोट को लेकर यूजर्स को सचेत करता रहता है। इसके बावजूद नकली नोट चलाने वाले नए-नए तरीके खोज ही लेते हैं।  कई बार सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के दावे किए जाने लगते हैं।

एक बार फिर 500 रुपये के एक खास तरह के नोट को नकली बताया जा रहा है। कई लोगों ने दावा किया है कि बैंकों ने भी इस तरह के नोट को लेने से इनकार कर दिया है।  इसके बाद तो सोशल मीडिया पर जैसे भूचाल आ गया और हर यूजर अपनी-अपनी आपबीती सुनाने लगे। 

 

 

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2016 में 500 के पुराने नोट को बंद करके नए नोट जारी किए थे। तब RBI का दावा था कि इस नोट को सुरक्षा के लिहाज से और भी मजबूत बनाया गया है, ताकि इसका नकल न हो सके। इन सभी तैयारियों के बावजूद लोगों का दावा है कि बैंक उनके 500 रुपये के एक खास नोट को नकली बताकर लौटा रहे हैं।

क्‍या है इस खास नोट का राज
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है स्‍टार (*) सिंबल वाला 500 रुपये का नोट नकली है और दुकानदार और ग्राहक इसे लेने से इनकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि इंडसइंड बैंक ने भी इस नोट को लेने से मना कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्‍ट वायरल होते ही हंगामा मच गया और कोई इसे गलत बताता तो कोई इसे सच मानकर अपनी आपबीती सुनाने लगता। 

फिर आरबीआई को देना पड़ा दखल-
सोशल मीडिया पर जब हंगामा काफी बढ़ गया तो RBI ने खुद दखल दिया। रिजर्व बैंक ने बताया कि स्‍टार सिंबल वाले नोट को पुराने नोट बंद करने के बाद जारी किया गया था। ये नोट की पहचान का एक खास सिंबल है और इस सिंबल वाले कोई भी नोट नकली नहीं हैं। 

RBI ने बताया कि महात्‍मा गांधी सीरीज के नए नोट के लेटर ‘E’ से शुरू होते हैं, जिसमें कुछ नोट में स्‍पेशल करेक्‍टर स्‍टार ‘*’ भी जोड़ा गया है। पहले इस तरह के स्‍टार वाले स्‍पेशल करेक्‍टर को 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोट में शामिल किया था। 

क्‍यों जारी किए स्‍टार वाले नोट
रिजर्व बैंक ने बताया कि पुराने नोट को बंद करने के बाद नई सीरीज के नोट जारी किए गए।  ऐसे में कुछ नोट ऐसे भी रह गए, जिसमें पुराने नंबरों की सीरीज भी शामिल थी। ऐसे नोट से लोगों को बचाने के लिए इसमें स्‍टार भी शामिल किया गया, ताकि सीरीज के नंबरों को और मजबूत किया जा सके। स्‍टार सीरीज वाले नोट ग्‍लोबल लेवल पर जारी बेस्‍ट प्रैक्टिस को लागू करने के जारी किए गए हैं।  

5 रुपये के सिक्के को लेकर जारी किया सर्कुलर
पिछले कुछ दिनों से कई लोग और दुकानदार 5 रुपये का नया सिक्का लेने से भी इनकार कर रहे हैं। सिर्फ 5 का ही नहीं, बल्क‍ि एक रुपया का जो नया सिक्का है, उसे भी लोग लेने से मना कर रहे हैं।  लोग इस 5 रुपये के नए सिक्के को नकली करार देते हुए लेने से इनकार कर दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 5 रुपये का नया सिक्का बंद हो गया है या फिर ये नकली है? इस सवाल का जवाब भारतीय रिजर्व बैंक ने दिया है।


RBI (Reserve Bank of India) की आरे से 15 नवंबर को बैंकों को जारी किए गए सर्कुलर में साफ कहा गया है कि 1,2,5 और 10 रुपये के सिक्के पूरी तरह मान्य हैं।  इन्हें कोई भी शख्स या फिर बैंक स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि मार्च, 2009 के बाद जारी किए गए जितने भी सिक्के हैं, सब लीगल टेंडर हैं। 
इस दौरान RBI ने लोगों की उलझन को दूर की कोश‍िश भी की। रिजर्व बैंक ने कहा कि सिक्के लंबे समय तक चलते हैं. इसलिए ऐसा संभव है कि पिछले साल ही तैयार हुए सिक्के के साथ 10 साल पुराना स‍िक्का भी चलन में हो सकता है।