home page

Triumph 350cc India launch: भारत में Triumph की तरफ से नई 350cc मोटरसाइकल लॉन्च करने की तैयारी

Triumph New Launch : ट्राइंफ ने अब एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही नई 350cc मोटरसाइकल को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक (Triumph new bike) में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ट्राइंफ की इस शानदार बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
Triumph 350cc India launch: भारत में Triumph की तरफ से नई 350cc मोटरसाइकल लॉन्च करने की तैयारी

HR Breaking News-(New Bike of Triumph) अगर आप भी एक नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब ट्राइंफ भारत में एक और नई बाइक को लॉन्च (Triumph New Launch) करने जा रही है। इस बाइक में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। वहीं इसकी कीमत के बारे में बात करें तो ये भी काफी कम होगी। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं ट्राइंफ की इस नई और शानदार बाइक के बारे में।


अप्रैल में बिक्री के लिए कराया जाएगा उपलब्ध-

 

350 cc रेंज बाजार में उतरने के लिए तैयार हो चुकी है और इसको अप्रैल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह नई रेंज Triumph ब्रांड में एक नया एंट्री पॉइंट (Triumph Bike) बनकर सामने आएगी। फिलहाल, Triumph का मेड-इन-इंडिया पोर्टफोलियो 399 cc सिंगल-सिलेंडर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिस पर स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 X और संबंधित मॉडल बना दिये हैं। 350 cc से नीचे कोई प्रोडक्ट न होने की वजह से ये बाइकें सीधे नई GST 2.0 के तहत उच्च टैक्स (tax on bike) के दायरे में शामिल की जाती है।

 

छोटे इंजन का करें चयन-

बता दें कि नए टैक्स स्लैब के तहत, 350 cc से अधिक की मोटरसाइकिलों पर 40 प्रतिशत के भारी भरकम जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है। इसको "लक्जरी" प्रोडक्ट्स के साथ जोड़ दिया जाता है। इंजन को लगभग 350 cc छोटा करने से Bajaj (Bajaj new launch) और Triumph अपने नए मॉडलों को 18 प्रतिशत के कम जीएसटी दायरे में शामिल किया गया है। इसकी वजह से उन्हें बाइकों की कीमत अधिक किफायती रखने का मौका मिल जाएगा। इंडस्ट्री के आंकड़ों  के मुताबिक भारत में कुल मोटरसाइकिल बिक्री (Triumph Bike sale record) में 350cc-500cc कैटेगरी का हिस्सा पहले से ही काफी ज्यादा कम है, और उच्च टैक्स भार से इस हिस्से के और भी कम होने का खतरा है।

छोटे आकार में मिलेगा बड़ा इंजन-

नई 350cc इंजन के तहत उम्मीद लगाई जा रही है कि ये मौजूदा 399cc यूनिट से विकसित होने वाले हैं। इसमें स्ट्रोक या बोर में बदलाव और नई कैलिब्रेशन को शामिल किया जाएगा। इसकी वजह से परिचित ट्रायम्फ का अनुभव बना रहेगा और लो तथा मिड-रेंज पर प्रदर्शन (Triumph 350cc Bike) काफी ज्यादा बेहतर हो जाएगा। Bajaj और Triumph लगभग एक्सपोर्ट मॉडल को 398-399cc प्लेटफॉर्म पर ही रखेंगे, हालांकि छोटे आकार के 350cc मॉडल उन घरेलू खरीदारों पर केंद्रित होंगे, जोकि उच्च टैक्स ब्रैकेट में नहीं जाना चाहते हैं।

अप्रैल में लॉन्च होगी शानदार बाइक-

अप्रैल में लॉन्च की योजना अब पक्की की जा चुकी है और आने वाली Triumph 350cc Speed और Scrambler भारत में ब्रांड के लिए महत्वपूर्ण प्रोडक्ट बनकर सामने आएगा। ये 400cc रेंज (Best 350cc Bike in India) के नीचे आ जाती है। वहीं प्रीमियम एंट्री-लेवल सेगमेंट में ब्रांड की पहुंच इसकी वजह से काफी हद तक बढ़ जाती है।