TVS की इस बाइक में अब मोबाइल भी कर सकेंगे चार्ज, कंपनी ने मार्केट में उतारा नया वेरिएंट, जानिये कीमत और फीचर्स
HR Breaking News : (TVS Sport Bike) आज के समय में भारतीय बाजारों में एक से बढ़कर बेस्ट फीचर्स वाली बाइक लॉन्च की जा रही है। अगर आप नई बाइक लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि अब हाल ही में TVS Sport का नया वेरिएंट (TVS Sport ES Plus) कंपनी की ओर से पेश किया गया है।
इस नई बाइक में आप अपने फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में।
जानिए कौन सी है TVS Motor की ये बाइक-
दरअसल, आपको बता दें कि TVS Motor ने अपनी बेस्ट बाइक Sport का नया वेरिएंट ES Plus बाजार में लॉन्च(TVS Sport ES Plus launched) किया है। बता दें कि कंपनी की ओर से इस बाइक को दो नए कलर स्कीम के साथ लेकनए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार इस नए वेरिएंट को बेस ES वेरिएंट और टॉप-एंड ELS वेरिएंट के बीच रखा गया है। कंपनी ने नई Sport में नए फीचर्स को भी एड किया है। बताया जा रहा है कि एंट्री लेवल सेगमेंट की यह सबसे स्टाइलिश और दमदार बाइक है। इस बाइक का डिजाइन से लेकर इंजन तक सब दमदार है।
नई Sport के फीचर्स और कलर ऑप्शन-
अगर कलर ऑप्शन (TVS ES Plus) की बात करें तो TVS ने Sport ES Plus को वेरिएंट को दो कलर ऑप्शन ब्लैक निओन और ग्रे रेड में भारतीय बाजार में पेश किया है। बताया जा रहा है कि इस नए कलर स्कीम में टैंक, फ्रंट फेंडर, हेडलाइट काउल, साइड बॉडी पैनल और रिम डेकल्स पर अपडेटेड ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।
इतना ही नहीं इसमें या USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। जानकारी के अनुसर इस बाइक में अब TVS Sport (Features of TVS Sport ES Plus) कुल 10 कलर ऑप्शन में आती है। फीचर्स के तौर पर इस बाइक में स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और इकोनोमीटर के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।
TVS Sport के वेरिएंट की कीमत -
इसमे कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। स्पोर्ट बाइक की तुलना में नए वेरिएंट में कलर स्कीम स्पोर्ट ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। अगर कीमत की बात करें तो इस TVS Sport ES Plus वेरिएंट की कीमत (TVS Sport ES Plus price) 60,881 एक्स-शोरूम रुपये है और इस नए वेरिएंट के बेस ES वेरिएंट और टॉप-एंड ELS वेरिएंट के बीच में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि TVS (TVS Sport) अपने सेगमेंट में हीरो HF डीलक्स, बजाज प्लैटिना 110 और होंडा CD 110 ड्रीम को कड़ी टक्कर देती है। TVS Sport का सीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से होगा। अब देखना यह है कि Sport के नए वेरिएंट को मार्केट में कितना पसंद किया जाएगा।
