Vande Bharat Train : अब वंदे भारत में घूमिये गाेवा, जानिये रूट और टाइमिंग
Indian railway : मुंबई से गोवा जाने के कई तरीके है पर लोग ट्रेन को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और इसी के लिए रेलवे ने इसी हफ्ते मुंबई से गोवा के लिए वन्दे भारत ट्रेन चलाने का एलान किया है | क्या होगा इसका रुट और टाइमिंग, आइये जानते हैं

HR Breaking News, New Delhi : देश को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) मिलने वाली है। हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद अब देश में 19वीं वंदे भारत ट्रेन (19th Vande Bharat Train) मुंबई से गोवा के लिए चलने जा रही है। माना जा रहा है कि मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन (Mumbai-Goa Vande Bharat) का उद्घाटन 3 जून को हो सकता है। इसके बाद 4 जून से इसे नियमित रूप से चलाई जाने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड 8 या 16 कोचों में इस ट्रेन को चला सकता है। मुंबई-गोवा वंदे भारत का हाल ही में ट्रायल पूरा हुआ है। कोंकण रेलवे ने ट्रायल के लिए मध्य रेलवे से वंदे भारत का रेक लिया था।
Indian currency : 1300 रूपए में मिलेगा 75 रूपए का सिक्का, इस दिन से शुरू होगी बिक्री
मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत
मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले मुंबई-साबरमती, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। इन ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी या उससे ज्यादा है। तेजस एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के समय में कम से कम 45 मिनट की बचत होने की उम्मीद है।' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'रेक की संरचना पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा अभी तक सूचित नहीं किया गया है।'
Indian currency : 1300 रूपए में मिलेगा 75 रूपए का सिक्का, इस दिन से शुरू होगी बिक्री
गोवा के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन
गोवा के लिए यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। कोंकण रेलवे के सीपीआरओ एल.के.वर्मा ने बताया कि ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन को मडगांव से सीएसएमटी के बीच चलाया जाएगा। कोंकण रेलवे का बड़ा हिस्सा घाट सेक्शन में आता है। मध्य रेलवे ने जब शिर्डी और सोलापुर से लिए ये ट्रेन चलाई थी, तब कई दिनों तक भोर और थल घाट में ट्रायल हुए थे। हाल ही में कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हुआ है। इसके बाद ही वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है।
Indian currency : 1300 रूपए में मिलेगा 75 रूपए का सिक्का, इस दिन से शुरू होगी बिक्री
क्या बंद होगी तेजस एक्सप्रेस?
सूत्रों के अनुसार इस समय मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत की टाइमिंग को लेकर संशय बना हुआ है। जब तेजस कि शुरुआत इस रूट पर हुई थी, तब डबल डेकर को हटाना पड़ा था। इसी तरह, अब वंदे भारत के लिए तेजस को भी हटाया जा सकता है। इस रूट पर अभी तेजस सबसे तेज ट्रेन है। यह करीब 7 घंटे में दूरी तय करती है।
Indian currency : 1300 रूपए में मिलेगा 75 रूपए का सिक्का, इस दिन से शुरू होगी बिक्री