hrbreakingnews.com

अक्टूबर में 23.8% घटी वाहनों की खुदरा बिक्री, ईवी में आया 45 प्रतिशत उछाल 

Vehicle sales in October :दिवाली के त्योहार पर जहां एक ओर वाहनों की खुदरा बिक्री घट रही है। वहीं, दूसरी ओर ईवी में 45 प्रतिशत उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक भले ही खुदरा बिक्री में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा है, लेकिन फिर भी अक्टूबर में 23.8% वाहनों (Vehicle sales in October) की खुदरा बिक्री घटी है। 
 
अक्टूबर में 23.8% घटी वाहनों की खुदरा बिक्री, ईवी में आया 45 प्रतिशत उछाल

HR Breaking News (October Vehicle sales) त्योहारों के मौसम में वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इस बढ़ती मांग के बाद भी बीते महीने 23.8% वाहनों की खुदरा बिक्री (October Vehicle sales) में कमी आई है। वहीं, ईवी में 45 प्रतिशत की बढ़त हुई है। त्येाहारों के  सीजन में वाहनों के रजिस्ट्रेशन आंकड़ें रूचिमय रहे हैं। खबर में जानिए रिपोर्ट के मुताबिक किन वाहनों की कितनी बिक्री रही है।

साल 2026 में वाहनों की खुदरा बिक्री 


साल 2026 में वाहनों की खुदरा बिक्री (retail sales of vehicles) सालाना आधार पर 23.8 प्रतिशत कम होकर 31.72 लाख इकाई के आस-पास रही है। fada के मुताबिक, यह गिरावट बीते वर्ष के उच्च आधार और इस वर्ष धनतेरस व दिवाली नवंबर में पड़ने की वजह से आई है। बीते वर्ष नवरात्र और दिवाली दोनों अक्टूबर में थे। साथ ही GST कटौती के बाद मांग में तेजी से उछाल आया था।


किन वाहनों की हुई अधिक बिक्री 


fada के मुताबिक बीते महीने दोपहिया की खुदरा बिक्री (two-wheeler retail sales) 28.35 प्रतिशत कम होकर 23.21 लाख इकाई और यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4.23 प्रतिशत कम होकर 5.08 लाख इकाई के आस-पास रही है। अक्टूबर में CNG, Hybrid और इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही ऑप्शनल ईंधन वाले वाहनों की बिक्री पेट्रोल वाहनों से ज्यादा रही है। CNG, Hybrid और Electric वाहनों की बिक्री में भागीदारी (sale of electric vehicles) 41.83 प्रतिशत रही, वहीं, पेट्रोल वाहनों की भागीदारी 41.6 प्रतिशत थी।

 

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 


इसके साथ ही वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री (Retail sale of commercial vehicles) 2.29 प्रतिशत बढ़ गई है, जो 1.15 लाख इकाई हो गई है। तीन पहिया वाहनों की बिक्री 3.97 प्रतिशत बढ़ गई है, जो 1.41 लाख इकाई और ट्रैक्टरों की बिक्री 3.10 प्रतिशत बढ़कर 79,285 इकाई रही के आस-पास रही है। fada के प्रेसिडेंट के अनुसार बीते महीना देशभर में साल का सबसे बड़ा खुदरा बिक्री वाला महीना रहा है। 

 

अक्टूबर के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर रही बिक्री


बता दें कि वाणिज्यिक वाहन, तीन पहिया वाहन और ट्रैक्टर-तीनों की बिक्री अक्टूबर के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर रही है। सितंबर के मुकाबले 25 प्रतिशत का इजाफा त्योहारों की मांग का सही पैमाना है। फाडा के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में ईवी की बिक्री (EV sales in October 2026) में 45 प्रतिशत की बढ़त हुई है और कुल बिक्री 3,54,625 इकाई के आस-पास रही है। अक्टूबर 2025 में कुल 2,44,764 ईवी की सेल हुई थी। बीते माह इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 48.49 प्रतिशत बढ़कर 2,24,064 ईकाई के आस-पास रही है।


जो बीते साल समान महीने में 1,50,890 इकाई के आस-पास थी। सालाना बेस पर ईवी वाहनों की बाजार हिस्सेदारी (Market share of EV vehicles) भी बढ़कर 9.7 प्रतिशत हुई है। अक्टूबर 2025 में कुल वाहन बिक्री में ईवी की भागीदारी 4.7 प्रतिशत थी। ईवी यात्री वाहनों की बिक्री बीते महीने 76.47 प्रतिशत बढ़कर 37,049 इकाई के आस-पास हो गई है।