Vivo Y51 Pro में क्या होगा खास, कब होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत, जानें अपडेट्स
Vivo Y51 Pro -Vivo जल्द ही अपना नया Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा है कि Vivo Y51 Pro लुक के मामले में लेटेस्ट Vivo V70 Elite जैसा है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में ये जान लेते है कि आखिर इस फोन की कितनी कीमत होंगी और क्या अपडेट्स इसमें होंगे-
HR Breaking News, Digital Desk- Vivo Y51 Pro लुक के मामले में लेटेस्ट Vivo V70 Elite जैसा है। इसके बैक पैनल पर भी स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है और मोबाइल कलर भी सीरीज के Passion Red जैसा है। हमारा अनुमान है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला Vivo Y51 Pro स्मार्टफोन बांग्लादेश में लाए गए Vivo Y31d 5G का ही रि-ब्रांडिड वर्जन हो सकता है। कंपनी दोनों देशों में फोन को अलग-अलग प्रोसेसर के साथ ला सकती है और इसके अलावा बैटरी, कैमरा व डिजाइन एक जैसे रखे जा सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y51 Pro 5G भारत में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट (MediaTek Dimensity 7360-Turbo Chipset) के साथ लॉन्च होगा। यह 4 नैनोमीटर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 (Android 16 based OriginOS 6) पर चलेगा। डिटेल्स के मुताबिक, 7200mAh बैटरी (7200mAh Battery) के साथ यह स्मार्टफोन पावर बैकअप में पहले वाले Vivo Y31 Pro 5G की 6500mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा।
लीक डिटेल्स के अनुसार, अपकमिंग Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा (Dual Rear Camera) सपोर्ट होगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा, जो AI फीचर्स (AI Features) से लैस होगा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (4K Video Recording) में सक्षम होगा। इसके अलावा, फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग (IP68 + IP69 Rating) दी जाएगी और अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (In-Display Fingerprint Sensor) भी मौजूद होगा। (Vivo Y51 Pro price)
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y51 Pro 5G करीब 25,000 रुपये तक का 5G फोन होगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 23,999 रुपये रखी जाने की उम्मीद है। लीक हुए मटेरियल के अनुसार, शुरूआती सेल में कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दे सकती है। फिलहाल, लॉन्च डेट के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट (Official Announcement) का इंतजार किया जा रहा है।
यदि Vivo Y31 Pro 5G पर एक नजर डालें, तो यह मोबाइल Dimensity 7300 प्रोसेसर (Dimensity 7300 Processor) पर काम करता है। इसमें 6,500mAh बैटरी (6500mAh Battery) के साथ 44W फास्ट चार्जिंग (44W Fast Charging) तकनीक दी गई है। फोन में 6.72-इंच की फुल HD LCD डिस्प्ले (Full HD LCD Display) है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा (Dual Rear Camera) और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा (Front Camera) दिया गया है। फिलहाल यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (8GB RAM + 128GB Storage) वेरिएंट में 19,999 रुपये में उपलब्ध है।
