वॉट्सएप के दो नए फीचर अब 14 दिन पहले शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज
HR Breaking News (WhatsApp feature) : वॉट्सएप यूजर्स के (WhatsApp useres) लिए मैसेज भेजने का तरीका और आसान होने जा रहा है। कंपनी नया शेड्यूल मैसेज फीचर (scheduled message feature) लेकर आई है। इसकी मदद से यूजर पहले ही अपना मैसेज तैयार करके उसके भेजे जाने का समय निर्धारित कर सकेंगे। तय समय पूरा होते ही मैसेज बिना किसी अतिरिक्त कार्रवाई के अपने आप संबंधित व्यक्ति या ग्रुप को पहुंच जाएगा। इस सुविधा में केवल लिखित संदेश ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो भी शेड्यूल किए जा सकेंगे। इस फीचर के जरिए यूजर (Two new features of WhatsApp) 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक पहले मैसेज तैयार कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल निजी बातचीत के साथ ग्रुप चैट में भी किया जा सकेगा। कंपनी इसे अलग-अलग देशों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रही है।
एंड्रॉइड फोन में ऐसे काम करेगा फीचर्स
वॉट्सएप पर सबसे पहले उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलनी होगी, जिसे मैसेज भेजना है। इसके बाद मैसेज लिखकर सेंड बटन को कुछ देर तक दबाकर रखना होगा। स्क्रीन पर तारीख और समय चुनने का विकल्प आएगा। अपनी जरूरत के अनुसार समय निर्धारित कर उसकी पुष्टि करते ही मैसेज शेड्यूल हो जाएगा। इसके बाद तय समय पर इसे अपने आप भेज दिया जाएगा।
पहले से तय मैसेज में कर सकेंगे बदलाव
यूजर यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने किस चैट में कौन-सा मैसेज भेजने के लिए तय कर रखा है। इसके लिए शेड्यूल्ड मैसेज सेक्शन (Scheduled messages section) में जाना होगा। यहां सभी निर्धारित संदेशों की जानकारी मिलेगी। अगर किसी मैसेज को भेजने से पहले रद्द करना है तो उसे कुछ देर दबाकर रखने के बाद डिलीट किया जा सकता है।
बिजनेस अकाउंट वालों को करना होगा इंतजार
फिलहाल यह सुविधा सामान्य वॉट्सएप अकाउंट (WhatsApp feature update) के लिए जारी की जा रही है। कंपनी के हेल्प सेंटर के अनुसार, वॉट्सएप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अभी इस फीचर का लाभ नहीं मिलेगा। सभी सामान्य यूजर्स तक इसे पहुंचाने में भी कुछ समय लग सकता है।
विदेश जाने वालों के लिए एप में ही मिलेगी ई-सिम खरीदने की सुविधा
वॉट्सएप एक और नई सुविधा पर काम कर रहा है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करना आसान होगा। कंपनी एप के अंदर ही ई-सिम खरीदने और इंस्टॉल करने का विकल्प देने की तैयारी में है। इससे दूसरे देश में पहुंचने के बाद इंटरनेट चलाने के लिए अलग से सिम कार्ड खरीदने या किसी दूसरी सेवा पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी।
इस सुविधा के तहत यूजर विदेश में मोबाइल डेटा (mobile data abroad) के लिए ई-सिम ले सकेंगे और अपने पुराने वॉट्सएप नंबर से ही बातचीत जारी रख पाएंगे। इसके लिए कंपनी टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ साझेदारी कर रही है। इनमें जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजॉन शामिल हैं। कंपनी इस सुविधा को शुरुआती दौर में कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च करेगी। उपलब्धता शुरू होने पर यूजर्स को इसकी सूचना सीधे वॉट्सएप एप के माध्यम से दी जाएगी।
