home page

OnePlus 13s और Oppo Reno 15 Pro Mini में कौनसा फोन है दमदार, जानें सभी फीचर्स

OnePlus 13s vs Oppo Reno 15 Pro Mini : ओप्पो और वनप्लस कंपनी के द्वारा नए फोन को लॉन्च किया गया है। जहां एक ओर वनप्लस ने 13 एस को लॉन्च किया है तो वहीं ओप्पो ने रेनो 15 प्रो मिनी (Reno 15 Pro Mini Features) को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में लोगों के बीच ये कनफ्यूजन बनी हुई है कि दोनों फोन में से कौन से फोन की खरीदी करना ज्यादा बढ़िया होगा। आइए जानते हैं दोनों फोन के फीचर्स-

 | 
OnePlus 13s और Oppo Reno 15 Pro Mini में कौनसा फोन है दमदार, जानें सभी फीचर्स

HR Breaking News (OnePlus 13s vs Oppo Reno 15 Pro Mini Features) अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और OnePlus 13s और Oppo Reno 15 Pro Mini के बीच कनफ्यूज है कि आपको कौन सा फोन (OnePlus 13s Price) खरीदना चाहिए तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि आज हम आपको दोनों फोन को कंपेयर करके बता रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये OnePlus 13s और Oppo Reno 15 Pro Mini में से कौन सा फोन बेहतर है।


मार्केट में लॉन्च होते ही हुई टक्कर

 

 

ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन सेगमेंट में Oppo Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस एंड्रॉयड फोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus 13s से होनी है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन (SmartPhone comparision) कॉम्पैक्ट साइज में दमदार परफॉर्मेंस को ऑफर करते हैं। अगर आप इन दोनों कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में से किसी एक को खरीदने को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो फिर हम आपको इन दोनों फोन का कंपेरिजन करके दिखाने वाले हैं।


दोनों फोनों में ये है अंतर

OnePlus 13s की डिस्प्ले के बारें में बात करें तो इसमें 6.32-इंच LTPO AMOLED (120Hz) डिस्पले (OnePlus 13s Disply) मिल जाता है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini में आपको 6.32-इंच AMOLED (120Hz) डिस्पले मिलेगा।

प्रोसेसर के बारे में बात करें तो OnePlus 13s में आपको Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। Oppo Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलेगा।

OnePlus 13s में 50MP का प्राइमरी कैमरा     मिलेगा जब्कि Oppo Reno 15 Pro Mini में 200MP (OIS) का कैमला मिलेगा।

OnePlus 13s में 50MP (EIS) का सेकेंडरी कैमरा (OnePlus 13s Camera) मिलेगा। साथ ही में Oppo Reno 15 Pro Mini में आपको 50MP Ultra-wide + 50MP Periscope सेकेंडरी कैमरा मिलेगा।

OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी मिलेगी। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बैटरी मिलेगी।

चार्जिंग के बारे में बात करें तो OnePlus 13s में आपको 80W कर वायर्ड + 50W का वायरलेस चार्जिंग स्पोट मिलता है। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini में आपको 80W वायर्ड चार्जिंग स्पोट मिलेगा।

OnePlus 13s की IP रेटिंग IP65 है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini (Oppo Reno 15 Pro Mini IP Rating) में आपको IP68 / IP69 की आईपी रेटिंग मिल जाती है।

सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में बात करें तो वनप्लस 13 एस में 4 OS + 6 साल सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी में 5 OS + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

OnePlus 13s की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये तय की गई है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini (Oppo Reno 15 Pro Mini Price) की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये तय की गई है।


फोन का ऐसा होगा डिजाइन

OnePlus 13s स्मार्टफोन का वजन देखे तो इसका वजह 185 ग्राम है और थिकनेस 8.2mm रहेगी। इसके अलावा Oppo Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन का वजन (Oppo Reno 15 Pro Mini Weight) 187 ग्राम तय किया गया है और इसकी थिकनेस 8mm है। फोन के वजन और थिकनेस के बारे में बात करें तो दोनों फोन लगभग एक जैसे ही है। OnePlus 13s स्मार्टफोन में एल्यूमिनिय अलॉय फ्रेम देखने को मिल जाएगा। ये फोन बेहतर ग्रिप और ड्यूरेबिलिटी के साथ आ जाता है।


Reno 15 Pro Mini में ओप्पो ने 3D-टेक्स्चर ग्लास फिनिश और एल्यूमिनियम फ्रेम दिया जा रहा है। वनप्लस का ये फोन IP65 रेटिंग और ओप्पो का फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाता है। वनप्लस का ये फोन 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (Oppo Reno 15 Pro Mini Disply) के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ओप्पो के फोन में 6.32-इंच AMOLED पैनल दिया जा रहा है। 


फोन का ऐसी होगा परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus 13s में 2025 का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल जाएगा। इसके साथ ही इसमें 12GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी जाएगी। Oppo के स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 SoC (OnePlus 13s Chipset) के साथ 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। प्रोसेसर के मामले में वनप्लस का फोन कुछ बेहतर परफोमेंस देता है। 

OnePlus का स्मार्टफोन OxygenOS 16 वर्जन पर रन करता है। इस फोन के लिए कंपनी 4 OS अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध करवाने वाली है। Oppo का मानना है कि उसके फोन में 5 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध हो जाता है। दोनों ही फोन Android 16 पर रन करते हैं।


दोनों फोन का कैमरा कंपेरिजन

OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप जा रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है। जोकि ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दे रही है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल (OnePlus 13s Camera quality) का लेंस दिया जा रहा है। जोकि इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) को सपोर्ट करती है। इसके अलावा ओप्पो के Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें आपको 50MP (OnePlus 13s) का अल्ट्रा वाइड लेंस, और OIS सपोर्ट वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने वाला है।