home page

Yamaha भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में कूदा, लॉन्च किया अपना पहला EV स्कूटर

Yamaha : यह दौर इल्कट्रिक वाहनों का दौर है। आए दिन विभिन्न कंपनियों की ओर से तरह-तरह के इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में लॉन्च किए जा रहे हैं। इस बीच Yamaha की ओर से अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च कर दिया गया है। 

 | 
Yamaha भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में कूदा, लॉन्च किया अपना पहला EV स्कूटर

HR Breaking News : India Yamaha Motor ने भी अब ई वाहनों की दौड़ में एंट्री ले ली है। कंपनी की ओर से देश के घरेलू बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 लॉन्च कर दिया गया है। बहुत ही लंबे वक्त के बाद कंपनी की ओर से इलेक्ट्रक वाहनों के अपने इस सेगमेंट को लॉन्च किया गया है। बता दें, कि कंपनी ने लंबे समय के इंतजार के बाद अब इस प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। वहीं, अगर हम बात करें यामहा के इस नए ईवी स्कूटर की कीमत की तो इस Yamaha EC 06 स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये है।  

 

जानें क्या है खास बात


यामहा की ओर से लॉन्च किए गए Yamaha EC-06 स्कूटर में काफी सारी खासियत हैं। इस स्कूटर के स्टाइल की काफी तारीफ हो रही है। वहीं, स्टाइल के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में भी इस स्कूटर को बढ़िया डिजाइन किया है। माना जा रहा है कि यामहा का यह स्कूटर TVS iQube, Bajaj Chetak, Simple One, Ather Apex और Hero Vida V2 जैसे कई इलेक्ट्रिक वाहनों को टक्कर दे सकता है। 

 

अगर हम बात करें इस स्कूटर के रंग की तो बाजार में यह स्कूटर ब्लूइश वाइट कलर में मौजूद होगा। वहीं, कंपनी की ओर से इसकी बिक्री ब्लू स्क्वायर शोरूम्स के माध्यम से देश के कुछ गिने-चुने शहरों में की जा रही है। 

Yamaha के इस स्कूटर में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। यह बैटरी इंटरनल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ दी गई है। वहीं, पावर के मामले में भी यह मोटर बेहद बढ़िया बताई जा रही है। इस मोटर की 9 पीएस की पावर है। वहीं, यह 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है। एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह स्कूटर लगभग 169 किलोमीटर तक डिस्टेंस कवर कर सकता है। स्पीड की बात करें तो यामहा के इस ईवी स्कूटर की गति 79 किलोमीटर प्रति घंटा दी गई है।  


यामहा ईवी स्कूटर की बैटरी व मोटर को IP67 रेटिंग मिली हुई है। इसका मतलब है कि यह पानी और धूल से सेफ है। वहीं, इसके बाकी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को IP65 सर्टिफिकेशन दिया हुआ है। वहीं, इसकी बैटरी होम चार्जर से लगभग 8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। वारंटी की बात करें तो  कंपनी की ओर से इसकी बैटरी के लिए 3 साल या फिर 30,000 किलोमीटर की वारंटी दी गई है।  


जानें इसके खास फीचर्स के बारे में 


यामहा के फीचर्स की बात करें तो Yamaha EC-06 में कंपनी की ओर से इस स्कूटर में 3 राइडिंग मोड दिए हैं। यह तीन मोड इको, स्टैंडर्ड और पावर हैं। वहीं, इसकी खास बात यह है कि इस स्कूटर में रिवर्स मोड भी दिया गया है। 

साथ ही इस स्कूटर में लगे सस्पेंशन सिस्टम में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और बैक साइड में कॉइल स्प्रिंग भी उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, इसमें बेहतरीन ब्रेक सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर में आगे व पीछे दोनों ही ओर 200 मिमी डिस्क ब्रेक दी गई है। इसके अलावा कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया है। रात के समय बेहतर रोशनी के लिए यामहा के इस स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट भी दी गई है। साथ ही इसमें एक कलर एलसीडी डिस्प्ले भी दी गई है। इस डिस्पले में स्पीड, बैटरी लेवल, राइडिंग मोड और कई अन्य आवश्यक जानकारी दिखाई जाती हैं। 

इस स्कूटर की एक खासियत इसकी स्टोरेज भी है। यामहा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में यूजर एक ऐप की सहायता से रीयल टाइम डाटा भी देख सकते हैं। साथ ही इसमें कई तरह के स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसका लाभ यूजर्स ले सकते हैं। वहीं, इसमें काफी बढ़िया स्टोरेज भी दी गई है। इस ईवी स्कूटर में 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस दिया हुआ है। इस स्पेस में यूजर्स अपना हेलमेट और अन्य जरूरी सामान रख सकते हैं। 

इस ईवी स्कूटर को लेकर यामहा की ओर से कहा गया है कि इस स्कूटर को विशेष तौर पर युवाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह टेक्नोलॉजी को पसंद करने वाले ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। वहीं, कंपनी की ओर से ईवी सेगमेंट में चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।

साथ ही ग्राहक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें इसके लिए भी विशेष तौर पर काम किया जा रहा है। वहीं, इस दौरान यामाहा की ओर से अपने Aerox मैक्सी स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन के रेट भी घोषित कर दिए गए हैं।