UP में बनेगा 114 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, जमीन अधिग्रहण में खर्च होंगे 228 करोड़ रुपये
UP New Link Expressway : उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य है। योगी सरकार प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को तेज करने के लिए दर्जनों और नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। इससे सफर आसान होगा और प्रदेश के कई बड़े और छोटे महानगरों में ट्रैफिक दबाव काफी कम हो जाएगा। अब यूपी में 114 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) बनने जा रहा है। चलिए जानते हैं यह लिंक एक्सप्रेसवे किन- किन गांव को जोड़ेगा।
HR Breaking News - (New Link Expressway)। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। ऐसे में यहां पर वाहनों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिसके चलते प्रदेश कई बड़े महानगरों में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को ट्रैफिक मुक्त करने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए सड़कों का छाल बिछाना शुरू कर दिया है।
योगी सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए जालौन से झांसी तक 114 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे (Jalaun to Jhansi Link Expressway) बनाने जा रही है। इसके निर्माण को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। बता दें कि यह लिंक एक्सप्रेसवे 63 गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को फायदा होगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे निकलने से आसपास की जमीनों के रेट में तगड़ा उछाल आएगा। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इन गांवा से होकर गुजरेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे -
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) के तैयार होने से झांसी और उसके आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक शहर की कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी, जिससे रक्षा कॉरिडोर और फार्मा पार्क जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित रूट में गरौठा-गोगल, अंडोल, भदरवारा बुजुर्ग, मेढ़का, कुडरी, डुंडी, मलहेटा, अहरौरा, चक मेढ़का, स्किल बुजुर्ग, जुझारपुरा, बिलाटी खेर, रौतनपुरा, टेहरका, टहरौली शमशेरपुरा, सुरवई, परगाना, नया केरा,
लभेरा, गोरा, रावतपुरा, पथरेंदी, दिनेरा, फूलखिरिया, मोंठ बरहेटा, डबरी, पुराचीर, कल्याणपुरा स्टेट, कलौथरा घाट, मुसावली, रामनगर, नंदसिया, देवरा, निबि, करगुवां, बरल, मोंठ खुर्द, खिरियाराम, नरी, सिमथरी, गंगावली, परासार, पाली परासार, मुडई, बिरथारी, मुड़गांव, खिरिया पाली, मवई गिर्द, रोनिजा, चंद्रा, अंबाबाय, कलोथरा, बरगढ़, आरी, कोट, लकरा, सारमऊ, रक्सा, डगरवाहा, सिमरा, पुनावली कला, उरई-फूलपूरा, किशोरा, कोटरा, टिमरौन, गोरन, जैसारी कला और हिलगना जैसे गांव शामिल हैं।
नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने से होगा यह फायदा -
जालौन से झांसी तक नया लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) बनने से कई छोटे और बड़े गांव को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही इन क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास तेजी से होगा। किसानों के लिए यह परियोजना वरदान साबित हो सकती है,
क्योंकि भूमि अधिग्रहण के लिए योगी सरकार किसानों को चार गुना मुआवजा देने का प्लान तैयार कर रही है, सरकार के इस फैसले से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके साथ ही, औद्योगिक गतिविधियों में में बढ़ौतरी होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां तक कि स्थानीय लोग एक्सप्रेसवे के साथ लगती जमीन पर अपना बिजनेस भी शुरू कर पाएंगे।
4 लेन बनाया जाएगा एक्सप्रेसवे -
बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Link Expressway) को शुरूआत में 4 लेन बनाया जाएगा। अनुमान है कि इस लिंक एक्सपेसवे को भविष्य में 6 लेन किया जा सकता है। यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) इस परियोजना पर तेजी से काम कर रही है, और एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। इसके बाद 1 महीने में रूट तय किया जाने की संभावना है। इस पहल से बुंदेलखंड का औद्योगिक और आर्थिक विकास के पंख लग जाएंगे।
नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने में आएगा इतना खर्चा -
झांसी से जालौन तक 114 किलोमीटर का नया लिंक एक्सप्रेसवे (Up New Link Expressway) अभी प्रस्तावित है। उम्मीद है कि जल्द ही योगी सरकार इस एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर मुहर लगाने वाली है। अनुमान है कि नया लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करने के लिए 1300 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया जाएगा।
फिलहाल अभी इसकी लगत फाइनल नहीं की गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway News) को बनाने के लिए 228 करोड़ में किसानों से जमीनों को खरीदना जाएगा। जानकारी के बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
