home page

UP News : 7695 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक होंगे यूपी के 157 रेलवे स्टेशन

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। अध्यातम से लेकर आधुनिकता का संगम उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश (UP News) में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशन हाईटेक किए जाएंगे। यहां तमाम सुविधाएं लोगों को प्राप्त होंगी।
 | 
UP News : 7695 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक होंगे यूपी के 157 रेलवे स्टेशन

HR Breaking News (UP News Latest Update) उत्तर प्रदेश में विकास के कार्यों की गति लगातार चल रही है। उत्तर प्रदेश में अब 7695 करोड़ रुपये की लागत से 157 रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में इस बार रेलवे की ओर से 20000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। उत्तर प्रदेश के अंदर 6000 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन भी बिछाई जाएगी।

 

 

लगातार बढ़ रहा उत्तर प्रदेश का बजट

उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे मंत्रालय (News railway Ministry) की ओर से लगातार बजट बढ़ाया जा रहा है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से जानकारी दी गई है कि 2009 से लेकर 2014 तक पहले की सरकारों में हर साल 1109 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते थे, लेकिन अब इसको बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया है। 20000 करोड़ का रेलवे बजट इस बार आवंटित किया गया है। इस वित्त वर्ष के लिए 19858 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश में खर्च किए जाएंगे।

रेलवे स्टेशनों का किया जाएगा फिर से विकास

उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसीत करके लोगों को समर्पित किया जाएगा। 2014 से अब तक 5209 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाई गई थी। अब 5958 किलोमीटर लंबी रेल लाइन (New Railway Line) बिछाई जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 70 और रेलवे की परियोजनाएं चल रही है। उत्तर प्रदेश में 100% इलेक्ट्रिक ट्रेन चल रही है। इसके अलावा बहुत सारे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में स्टेशनों को किया जाएगा पुनर्विकसित

उत्तर प्रदेश में अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत 157 रेलवे स्टेशनों को पूर्ननिर्मित किया जाएगा। यानी की इनको नए सिरे से आकार दिया जाएगा। इसमें मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, गोमती नगर, अयोध्या, काशी, कानपुर, गोरखपुर, जैसे स्टेशन शामिल हैं।

इसके लिए 7695 करोड़ रुपए खर्च (New Railway Project) किए जाएंगे। रेल मंत्री की ओर से बताया गया है कि 10 साल में नई रेल लाइन और स्टेशन लगातार बनाए जा रहे हैं। 120 लिफ्ट और 130 एक्सीलेटर भी लगाए गए हैं।