hrbreakingnews.com

रेवाड़ी से जयपुर के बीच बनेगी 191KM लंबी नई रेलवे लाइन, इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी 

New Railway Line : रेलवे लाइन के जरिए शहरों को जोड़ने की कवायद अब तेज हो गई है। देश के कई बड़े शहरों के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इस बीच हरियाणा और राजस्थान वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब रेवाड़ी से जयुपर के बीच 191 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 
रेवाड़ी से जयपुर के बीच बनेगी 191KM लंबी नई रेलवे लाइन, इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी 

HR Breaking News - हरियाणा और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। दरअसल दोनों राज्यों के कई शहरों को नई रेलवे कनेक्टिविटी मिलने वाली है। नई रेलवे लाइन हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari to Jaipur new railway line) के गांवों से होकर गुजरेगी। वहीं राजस्थान के कई जिलों से होकर जयपुर तक जाएगी। 

रेवाड़ी से जयपुर के बीच बनेगी नई रेलवे लाइन - 

रेलवे विभाग (Railway Department) रेवाड़ी से जयपुर तक नई रेल लाइन बिछाने का काम अब तेज हो गया है। इसका फाइनल लोकेशन सर्वे अंतिम चरण में है। इसके बाद जमीन चिन्हित की जाएगी और इसके बाद हरियाणा और राजस्थान के जिन गांवों व शहरों की जमीन इस रेल लाइन में आएगी, उनकी जमीन का अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। नई रेलवे लाइन निर्माण में  जिन किसानों की जमीन आएगी, उनकी जमीनों अधिग्रहण नियम के तहत होगा और किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा स्थानीय मार्केट रेट और क्लेक्टर रेट के हिसाब से दिया जाएगा। इस परियोजना में जिन किसानों की जमीन आएगी वे मालामाल हो जाएंगे।


191 किलोमीटर होगी रेल लाइन की लंबाई - 

जयपुर से दिल्ली रेल लाइन पर ट्रेनों का दबाव बढ़ने से रेलवे विभाग ने इस रूट पर नई रेल लाइन (new railway line update) बिछाने का फैसला लिया है और इस रेलवे लाइन के बनने से दो राज्यों के बीच सफर भी आसान हो जाएगा। नई रेलवे लाइन हरियाणा के रेवाड़ी से लेकर जयपुर तक बिछाने की योजना है। इसकी कुल लंबाई लगभग 191 किलोमीटर होगी। यह हरियाणा के रेवाड़ी व राजस्थान के कोटपूतली, नीमराणा, बहरोड़ और शाहपुरा होते हुए जयपुर तक बनेगी।

फाइनल लोकेशन सर्वे अंतिम चरण में -


फाइनल लोकेशन सर्वे अंतिम चरण में है। सर्वे और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 18 महीने में पटरी बिछाने का काम शुरू होने की संभावना है। नई रेल लाइन बनने से अलवर-बांदीकुई रेलमार्ग (Alwar-Bandikui railway line) पर ट्रेनों का दबाव भी कम होगा। इससे यात्री और मालगाड़ियों का संचालन ज्यादा सुगम और समय पर हो सकेगा। इसके साथ ही, रेवाड़ी से जयपुर के बीच एक नया रेल मार्ग उपलब्ध होगा।

औद्योगिक क्षेत्रों को भी होगा फायदा -


इस रेल लाइन के बिछाने के बाद नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्रों को भी  फायदा होगा। प्रस्तावित रेल लाइन से जयपुर-दिल्ली के बीच यात्रा में 1 घंटे की बचत हो सकेगी। इससे औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी और माल परिवहन आसान होगा। परियोजना का DPR तैयार होने के बाद इसे रेलवे बोर्ड  (Railway Board) को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।