Delhi NCR वालों को नई मेट्रो लाइन समेत 2 बड़े तोहफे, अब मिनटों में होगा सफर
Delhi NCR News : देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के एरिया में अभी डबल इंजन की सरकार आ गई है। राजधानी में सरकार की ओर से लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर को दो नई सौगात एक मेट्रो लाइन के साथ मिलने वाली है। एक साथ दो गिफ्ट मोदी सरकार देगी।
HR Breaking News (Delhi NCR News) दिल्ली एनसीआर को लगातार डेवलप किया जा रहा है। देश की राजधानी को एक मॉडल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। मेट्रो के नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है और नए-नए हाईवे एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट दिल्ली में आ रहे हैं। अब दिल्ली को सरकार की ओर से दो बड़े गिफ्ट दिए जाएंगे, जिसमें एक तो मेट्रो की नई रेलवे लाइन होगी।
पीएम मोदी के जन्म दिन पर मिलेगी खुशखबरी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इसके आसपास दिल्ली को दो बड़ी परियोजनाएं मिलने के पूरे चांस हैं। दिल्ली एनसीआर के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा। दोनों परिवहन की योजनाएं होंगी, जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
यह होंगी परियोजनाएं
दिल्ली एनसीआर में एक तो 82 किलोमीटर लंबा नमो भारत (Namo Bharat) RRTS कॉरिडोर (दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ) बनाया जाएगा। दूसरा दिल्ली में 12.3 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क–मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर (पिंक लाइन एक्सटेंशन) बनाया जा रहा है। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
10 मिनट रह जाएगी फ्रीक्वेंसी
अभी आरआरटीएस कॉरिडोर का 55 किलोमीटर का हिस्सा संचालित है। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों को आपस में यह जोड़ता है। अन्य हिस्से पर ट्रायल हो चुके हैं और जल्द ही यह भी यात्रियों के लिए यह खोल दिया जाएगा। इससे नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट से घटकर 10 मिनट रह जाएगी।
एक घंटे से भी कम समय में होगा सफर
कॉरिडोर चालू होने के बाद दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम (Sarai Kale Khan to Modipuram in Meerut) तक 58 मिनट में सफर हो जाएगा। सराय काले खां स्टेशन बड़ा ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है। यहां मेट्रो, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और बस सेवाओं की सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
मेट्रो के फेज चार का विस्तार
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज-IV का भी विस्तार किया जा रहा है। इस परियोजना में मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर इसी महीने शुरू हो सकता है। पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पहले से ही दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर है, इसकी लंबाई 59.2 किलोमीटर है। इसपर 38 स्टेशन हैं। नए स्टेशन पर 12.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और 8 नए स्टेशनों के जुड़ने से यह पूरी रिंग का रूप ले लेगा।
यह होंगे आकर्षण के केंद्र
इस कॉरिडोर को मुख्य रूप से यमुना पर नए पुल और 1.4 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर वायाडक्ट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भजनपुरा से यमुना विहार तक बने इस वायाडक्ट पर ऊपर मेट्रो चलेगी और नीचे वाहन दौड़ेंगे। यह यमुना पर मेट्रो का 5वां पूल होगा।
तीन पर चल रहा काम, तीन पर लगी मुहर
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Phase 4) के फेज 4 के विस्तार के लिए फिलहाल 3 मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें आरके आश्रम मार्ग से जनकपुरी वेस्ट, एयरोसिटी से तुगलकाबाद और मजलिस पार्क से मौजपुर तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके साथ तीन और नए कॉरिडोर को मंजूर कर दिया गया है, जिसमें लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक, इंद्रलोक इंद्रप्रस्थ, रिठाला से नरेला कुंडली कॉरिडोर बनाया जा रहा है। यह 112 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के अनुसार 5 जनवरी को पहला हिस्सा जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक यात्रियों के लिए ओपन किया गया था। अब नए कॉरिडोर और बनाए जा रहे हैं।
फेज चार पर यहां चल रहा काम
- आरके आश्रम मार्ग - जनकपुरी वेस्ट (मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन)
- एरोसिटी - तुगलकाबाद (नई गोल्डन लाइन)
- मजलिस पार्क - मौजपुर (पिंक लाइन एक्सटेंशन)
- यह कोरिडोर हुए मंजूर
- लाजपत नगर - साकेत जी ब्लॉक (गोल्डन लाइन एक्सटेंशन)
- इंदरलोक - इंद्रप्रस्थ (ग्रीन लाइन एक्सटेंशन)
- ऋथाला - नरेला - कुंडली (रेड लाइन एक्सटेंशन)
