home page

UP के इस जिले में गिराए जाएंगे 2 हजार घर, ऐक्शन से पहले लगा लाल निशान

Bulldozer action in UP - उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर की कॉलोनियों में अवैध निर्माण के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसे में अतिक्रमणकारियों  पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे मकानों की एलडीए (LDA) मशीनों से पैमाइश कर रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में पता चला है कि यहां पर करीब 2 हजार से ज्यादा घरों को गिराया जाएगा। आइए नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
UP के इस जिले में गिराए जाएंगे 2 हजार घर, ऐक्शन से पहले लगा लाल निशान

HR Breaking News (ब्यूरो)। लखनऊ (Bulldozer in Lucknow) में रहीनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इन्द्रप्रस्थ कालोनी तथा अबरार नगर को तोड़ना एलडीए के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि यहां अभी से ही भारी विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को महिलाओं को आगे कर दिया। 


महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री है। कोई कब्जा करके नहीं रह रही हैं। महिलाओं ने कहा कि वह मर जाएंगी लेकिन अपना घर नहीं छोड़ेगी। उधर, एलडीए की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ के साथ गुरुवार को अबरारनगर होते हुए स्कार्पियो क्लब तक कुकरैल के किनारे के मकानों का सर्वे पूरा कर लिया। कुल लगभग दो हजार मकान दायरे में आ रहे हैं। इन पर लाल निशान लग गया है। 


कुकरैल नदी के किनारे के मकानों को तोड़ने के लिए एलडीए (LDA) सर्वे करा रहा है। मशीनों से सर्वे चल रहा है। बुधवार को एलडीए ने रहीम नगर, खुर्रमनगर, पंतनगर तथा इन्द्रप्रस्थ नगर कालोनी के सर्वे का काम पूरा किया था। गुरुवार को अबरारनगर का सर्वे हुआ। एलडीए के दस्ते ने मशीनों से सर्वे किया। 


अबरार नगर से लेकर कुर्सी रोड स्कार्पियो क्लब तक का सर्वे हो गया है। क्लब का भी कुछ हिस्सा आ रहा है। लेकिन इसके अंदर की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कुकरैल नदी के दोनों तरफ 50-50 मीटर में आने वाले मकानों को चिन्हित कर लिया गया है। सब 2000 मकान तोड़े जा सकते हैं। लेकिन इनकी सही संख्या घर घर सर्वे के बाद ही पता चलेगी। अभी तक मशीनों से केवल 50-50 मीटर के दायरे में आने वाली सम्पत्तियों पर लाल निशान लगाया गया है। 

आज से शुरू होगा घर घर ब्योरा लेने का सिलसिला

अब LDA इन इलाकों में रहने वाले प्रत्येक भवन स्वामी का विवरण जुटाएगा। इसके लिए अधिकारी घर घर जाएंगे। हर भवन स्वामी का नाम, पता, पिता का नाम व निर्माण की स्थिति तथा उसका क्षेत्रफल पता करेंगे। इसका विवरण लेने के बाद सभी को ध्वस्तीकरण की नोटिस जारी की जाएगी। नोटिस के बाद सभी को सुनवायी का मौका दिया जाएगा। लोगों के जबाब आने के बाद इनके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित होगा। ध्वस्तीकरण आदेश एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट से जारी होगा। इसके जारी होने के बाद एलडीए के इंजीनियर मकानों को गिराने के लिए अधिकृत हो जाएंगे।


 
सर्वे कार्रवाई देख रोने लगी महिलाएं, कुछ ने कहा जान दे देंगे लेकिन हटेंगे नहीं


अकबर नगर की दशा देखने के बाद अब यहां की महिलाएं व नागरिक काफी सतर्क हो गए हैं। लोगों ने संगठन बना लिया है। आन्दोलन शुरू कर दिया है। कहा है कि वह किसी सूरत पर मकान नहीं तोड़ने देंगे। गुरुवार को पंतनगर में सैकड़ों महिलाएं जुट गयीं। बोलीं जान दे देंगी लेकिन मकान नहीं टूटने देंगी। महिलाओं ने कहा कि उनके पास जमीन की रजिस्ट्री (Land Registry) है। हाउस टैक्स वाटर सीवर टैक्स दे रहे हैं। 30 साल से नगर निगम यहां सड़कें बना रहा है। अन्य सुविधाएं दे रहा है। अब अचानक उनका घर तोड़ने की तैयारी है। 
 


जिनके मकान पर लाल निशान नहीं उनके भी टूट सकते हैं


जिनके मकानों पर लाल निशान नहीं हैं उनको भी गिराया जा सकता है। क्योंकि एलडीए लोगों को अवैध कब्जे की नहीं बल्कि ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण कराने की नोटिस देने जा रहा है। मास्टर प्लान में यहां का बड़ा क्षेत्र ग्रीन वेल्ट में है। ऐसे में ग्रीन वेल्ट के उन भवन स्वामियों को बाद में नोटिस दिया जाएगा जिनके मकान में अभी लाल निशान नहीं लग रहे हैं। क्योंकि इनके मकान भी ग्रीन वेल्ट में आएंगे।