हरियाणा में सर्विस रोड का होगा चौड़ीकरण, 3,285 वर्ग गज जमीन का होगा अधिग्रहण
Haryana News - हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम लगातार जारी है। अब प्रदेश के कई जिलों में सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इस बीच हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, रेवाड़ी के भाड़ावास रोड स्थित रेलवे फाटक नंबर 66 पर ओवरब्रिज की सर्विस रोड को चौड़ा करने का रास्ता साफ हो गया है। चलिए खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - हरियाणा में जिन सड़कों पर लगातार ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है उन्हें चौड़ा करने की योजना तैयार की गई है। अब रेवाड़ी वालों के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल भाड़ावास रोड स्थित रेलवे फाटक नंबर 61 पर बने फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज (railway overbridge) की सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा। न्यू आदर्श नगर, कंपनी बाग के हिस्से, Parshuram Colony और हर्ष नगर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस रोड के चौड़ा होने से सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। सर्विस रोड के चौड़ीकरण के लिए लगभग 40 प्लाटों की रजिस्ट्री सरकार के नाम करवाई जाएगी।
परियोजना के लिए 19.98 करोड रुपये जारी -
सरकार ने भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) और मुआवजे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 19.98 करोड रुपए जारी किए हैं। रजिस्ट्री से पहले संबंधित प्लाट मालिकों को नगर परिषद से अनापति प्रमाण पत्र लेना होगा। बता दें कि सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल और वार्ड नंबर 22 के पार्षद देवेंद्र कुमार शर्मा ने चंडीगढ़ में CM नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर इस परियोजना को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। इसके बाद सरकार ने बढ़ते हुए ट्रैफिक जाम और कई अन्य परिस्थितियों को देखते हुए सर्विस लाइन के चौड़ीकरण को लेकर राशि मंजूर की है।
सीवर लाइन बिछाने और जल निकासी के लिए होगी उचित व्यवस्था -
हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (Haryana State Roads and Bridges Development Corporation) में भूमि की डिजिटल मैपिंग और सीमकंन के लिए लैंड एग्रीगेटर नरेंद्र कुमार पीपल को आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। सर्विस रोड चौड़ी होने से क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने और जल निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी। इससे जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आवागमन आसान होगा। पार्षद देवेंद्र कुमार शर्मा ने भूमि मालिकों से प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
3,285.77 वर्ग गज जमीन होगी अधिग्रहित -
सर्विस रोड (service road) के चौड़ीकरण के लिए कुल 3,285.77 वर्ग गज यानी लगभग 0.679 एकड़ जमीन अधिकृत की जाएगी। योजना के तहत प्रभावित भू स्वामियों को जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क के दायरे में आने वाले मकान और अन्य निर्माण का मूल्यांकन कर उन्हें ढांचे गिराने के लिए अलग से मुआवजा दिया जाएगा। भूमि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़कर लगभग 24 से 25 फीट की जाएगी।
सर्विस लेन रोड के चौड़ा होने से होगा ये फायदा - (Latest News)
ROB के बनने के बाद कई जगहों पर सर्विस लाइन की चौड़ाई सिर्फ 6 से 8 फिट रह गई थी। इससे कार का निकलना भी मुश्किल हो रहा था। संकरी सड़क पर बिजली के खंबे होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दोनों तरफ जरूरी जमीन लेकर सर्विस रोड को चौड़ी करने की योजना है। इससे न्यू आदर्श नगर, परशुराम कॉलोनी, हंस नगर और आसपास की बड़ी आबादी को बेहतर आवागमन मिलेगा। इस रोड के चौड़ा होने से ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा, लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
