Delhi NCR में एक्सप्रेसवे किनारे बसाए जाएंगे 5 नए सेक्टर, जानें विभाग का पूरा प्लान
Delhi NCR में लगातार डेवलपमेंट के काम जारी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली एनसीआर में 5 नए सेक्टर एक्सप्रेसवे के किनारे बसाने की तैयारी चल रही है। इन सेक्टरों में लोगों के लिए आवासीय प्रोजेक्ट उपलब्ध होंगे। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं इस प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल्स-
HR Breaking News (Delhi NCR News) दिल्ली एनसीआर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार का कर रही है। हरियाणा, यूपी हो या फिर राजस्थान या फिर देश की राजधानी हर जगह, भारतीय जनता पार्टी का शासन है। वहीं, केंद्र में तो भाजपा साशन चल ही रहा है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर के विकास में पूरे तालमेल के साथ विकास किया जा रहा है। एनसीआर के एक बहुत नामी शहर में एक्सप्रेसवे के किनारे नए सेक्टर बसाने का प्लान बना है।
कहां बनाए जाएंगे नए सेक्टर
नए सेक्टर प्रोपर्टी के मामले में हमेशा ही चर्चा में रहने वाले हरियाणा (Haryana News) के गुरुग्राम में विकसित किए जाएंगे। यहां पर एक्सप्रेसवे के पास जमीन की लताश है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से नए शहर को बसाने के लिए योजना बनाई गई है। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।
एक्सप्रेसवे किनारे भूमि खरीदने की तैयारी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (expressway) के आसपास 5 नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी है। विभाग की ओर से लैंड पुलिंग योजना को अपनाया जाएगा। इसके लिए जमीन से जुड़ी जानकारी ई-भूमि पोर्टल पर डाली जाएगी। जमीन डायरेक्ट खरीद के तहत लेने की योजना है। हालांकि अभी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
कौन से सेक्टरों का होगा निर्माण
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से गुरुग्राम (New Sectors in Gurugram) में सेक्टर-36ए, 37, सेक्टर-68, 69 और 70 विकसित किया जाएगा। इसके लिए जमीन मालिकों से जमीन ली जाएगी। यह सेक्टर शहर में पहले चरण में लॉन्च होंगे। सेक्टर-68 से लेकर सेक्टर-70 तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) आता है। द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयुपर हाईवे से यहां का जुड़ाव होता है। सेक्टर-36ए और सेक्टर-37 द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनाए जाएंगे। वहीं, शहर में दूसरे चरण में भी सेक्टर विकसित किए जाएंगे। सोहना में सेक्टर-32, 33, फर्रुखनगर में सेक्टर-3, पटौदी में सेक्टर-2, 3, 4 को विकसित होगा।
इस शहर में भी बनेंगे नए सेक्टर
नए सेक्टर दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम (gurugram news) में ही नहीं, जबकि फरीदाबाद में भी विकसित किए जाएंगे। यहां पर सेक्टर-94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141, 142 बसाया जाएगा। यह सेक्टर आवासीय रूप में विकसित होंगे। वहीं, फरीदाबाद में सेक्टर-100 को व्यावसायिक सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-96A और सेक्टर-97A को पब्लिक व सेमी पब्लिक सेक्टर के रूप में विकसित करने की योजना है।
ई-नीलामी के तहत बेचे जा रहे हैं प्लॉट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) लगातार प्रदेश में नए सेक्टर विकसित कर रहा है। अंतिम 5 साल से एचएसवीपी की ओर से ई-नीलामी के माध्यम से प्लॉट बेचे जा रहे हैं। 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से ई-नीलामी की वजह से मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एचएसवीपी के प्लॉट खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।
जमीन लेने में आ रही समस्या
हरियाणा सरकार की ओर से 4 वर्ष पूर्व लैंड पूलिंग स्कीम को लॉन्च किया गया था। योजना के तहत किसान के साथ एक एकड़ (4047 वर्ग मीटर) जमीन को लेकर समझौता करने के बाद उसे व्यवसायिक सेक्टर में एक बूथ (22.68 वर्ग मीटर) भी दिया जाएगा। वहीं, रिहायशी सेक्टर में 1048 वर्ग मीटर साइज का प्लॉट मिलेगा। जमीन देने वाला इस साइज के एक, दो या तीन प्लॉट ले सकता है। जमीन में बुनियादी सुविधाएं एचएसवीपी की तरफ से दी जाएंगी। यह योजना अभी सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
