hrbreakingnews.com

हिसार डिपो में आनी थी 50 इलेक्ट्रिक बसें, 45 का अभी भी इंतजार 

E- Bus Route - शहरों में प्रदूषण को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं बढ़ाई जा रही है, लेकिन हिसार में अभी भी और नई इलेक्ट्रिक बसों के आने का इंतजार है। मौजूदा समय में हिसार में केवल पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो कुछ रूटों पर चल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार हिसार डिपो में 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी थी लेकिन 45 नई ई-बसों का अभी भी इंतजार है। 

 
हिसार डिपो में आनी थी 50 इलेक्ट्रिक बसें, 45 का अभी भी इंतजार 

HR Breaking News - शहर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों से अच्छी कमाई हो रही है, लेकिन इसके बावजूद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। 26 जनवरी 2025 को 5 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की गई थी और 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के दावे किए जा रहे थे। उम्मीद की जा रही थी कि यात्रियों की संख्या और संचालन के परिणामों को देखकर आगे इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लेकिन 2 साल पूरे होने वाले हैं अभी तक हिसार में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में नई ई बस (E Bus Route in Hisar) शामिल नहीं की गई है। 


डिमांड मांगी लेकिन हिसार रोडवेज ने नहीं भेजी डिमांड - 


शुरुआत में सिटी में इलेक्ट्रिक बसों को हिसार (Hisar Latest News) से डाबड़ा और हिसार से मुक्लन रूट पर चलाया गया था। बाद में रूट चेंज कर दिए गए। दूसरी ओर रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, अंबाला डिपो, अंबाला कैंट और शहर के लोकल रूटों पर पांच-पांच इलेक्ट्रिक बसें दी गई थी। कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ रहा है। मुख्यालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डिपो से इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड मांगी थी, लेकिन हिसार रोडवेज ने डिमांड नहीं भेजी है। अलग इलेक्ट्रिक बस डिपो नहीं बनने से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है और यात्रियों को अभी भी नई इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। 


हिसार में इन रूट पर नई ई बसों की जरूरत - 


मौजूदा समय में हिसार बस स्टैंड से कैंट के बीच नई इलेक्ट्रिक बस (Hisar New Electric Bus) लगाने की जरूरत है। इस रूट पर कई निजी अस्पताल, बड़े संस्थान, इंडस्ट्रियल एरिया और सैन्य छावनी है, जहां आए दिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। 


हिसार बस स्टैंड से अग्रोहा रूट पर भी नई इलेक्ट्रिक बस की जरूरत है। इस रूट पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा धाम, काजला धाम, तिरुपति बालाजी धाम समेत कई गांव इस रूट पर हैं। बस स्टैंड (Hisar Bus Stand) से पड़ाव चौक, जहाज पुल, नई सब्जी मंडी, मिल गेट, सेक्टर 1 -4 तक भारी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। 

बस स्टैंड से आधार हॉस्पिटल तक भी नई इलेक्ट्रिक बस लगानी चाहिए। इस रूट पर कई बड़े हॉस्पिटल है, इंडस्ट्री है, जहां पर आए दिन हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं। 

हिसार में इन रूटों पर चल रही ई-बसें - 


फिलहाल हिसार बस स्टैंड (Hisar E-Bus Route) से मिल गेट, सेक्टर 1-4 होते हुए रायपुर के लिए इलेक्ट्रिक बस संचालित है। बस स्टैंड से गंगवा तक रोजाना 2 इलेक्ट्रिक बसें 20 मिनट के अंतराल में सर्विस देती हैं। हिसार बस स्टैंड से कैमरी रोड तक इस रूट पर भी 2 इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई है, जो 20 मिनट के अंतराल पर चलती हैं।

 

प्रदेश में हिसार डिपो के पास सबसे कम ई बसें - 


हरियाणा (Haryana News) में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े की तुलना करें तो हिसार अन्य जिलों से काफी पीछे है। पानीपत में 45 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं। अंबाला में 25, सोनीपत में 15 और यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 20-20 इलेक्ट्रिक बस सेवा दे रही हैं। यानी पानीपत में हिसार से 9 गुना ज्यादा इलेक्ट्रिक बसे हैं। वहीं अंबाला में 5 गुना बसें चल रही है। इसके मुकाबले हिसार (Hisar News) में अभी केवल 5 इलेक्ट्रिक बस ही संचालित हो रही हैं, जबकि कई रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों की बहुत ज्यादा जरूरत है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिसार रोडवेज को यात्रियों की परेशानी ध्यान में रखते हुए नई इलेक्ट्रिक बस मंगवानी चाहिए। 


सिटी में ई बस संचालन में आ रही ये बड़ी समस्या -


शहर में इलेक्ट्रिक बस (Hisar E -Bus Service) संचालन में डिपो के सामने कई बड़ी समस्याएं आ रही हैं। ई-बसों में रोबोटिक पार्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं। बस में खराबी आने पर गुजरात से सामान मंगवाना पड़ता है। इसमें लगभग 1 महीना लग जाता है। दूसरी और बारिश के मौसम में जल भराव के कारण ई- बसों की बैटरियां चार्ज नहीं हो पाती है जिसकी वजह से बारिश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन ठप पड़ जाता है।

अधिकारी ने दी जानकारी - 


हिसार रोडवेज डिपो जीएम (Hisar Roadways Depot GM) राहुल मित्तल का कहना है कि मुख्यालय से अभी तक लेटर नहीं आया है। इसकी वजह से इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड नहीं भेजी गई है। इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जा रहा है। निर्माण के बाद इलेक्ट्रिक बसें मंगवाई जाएगी। जरूरत के अनुसार अभी इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड भेजी जाएगी। यात्रियों की सुविधा मुताबिक बसें संचालित हो रही हैं।