home page

Airport के पास प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 690 लोगों को लगाया करोड़ो का चूना

Crime in Faridabad: फरीदाबाद यमुना आवास योजना के तहत सस्ते दाम पर प्लॉट दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। हरियाणा पुलि ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने 690 से ज्यादा लोगों को ठगी का निशाना बनाया। आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।
 
 | 
Airport के पास प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 690 लोगों को लगाया करोड़ो का चूना

HR Breaking News (ब्यूरो):  नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट और यहां बसाई जाने वाली फिल्मसिटी के पास घर बनाने का सपना दिखाकर सैकड़ों लोगों को ठग लिया गया। लोगों को झांसे में लेने के लिए एक रिटायर्ड इंजीनियर ने गैंग के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) की फर्ज़ी वेबसाइट ही बना डाली।

इस वेबसाइट के जरिए यमुना आवासीय योजना के तहत प्लॉट की स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर NCR के 690 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने रिटायर्ड इंजिनियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

आरोपियों के एक खाते में 3.82 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। इसके अलावा एक लैपटॉप, चार मोबाइल व 94 हज़ार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के 34 लाख रुपये के बैंक ट्रांजैक्शन को होल्ड करवाया गया है।


फरीदाबाद की एसीपी साइबर क्राइम मोनिका ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मधुर सहगल व विनोद सहगल ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। वहीं, अनूप अमन उर्फ अमन राजपूत दिल्ली के मयूर विहार का निवासी है।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम


कई इंटरनैशनल लेवल के प्रोजेक्ट


ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट बन रहा है। निकट ही नई फिल्मसिटी भी प्रस्तावित है। यहां कई इंटरनैशनल स्तर के प्रॉजेक्ट आ रहे हैं। इस एरिया में अपना घर लेने और निवेश के लिए काफी लोग उत्सुक हैं।

लोगों को आवासीय, कमर्शल व इंस्टिट्यूशन-इंडस्ट्री आदि के प्लॉट व फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए यमुना अथॉरिटी समय-समय पर स्कीम लॉन्च करती है। इसमें यमुना आवास योजना में लोगों को लॉटरी सिस्टम से प्लॉट उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसमें प्लॉट के साइज के अनुसार फीस जमा करवानी होती है।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम


इस तरह लोगों को बनाया ठगी का शिकार


बाद में लॉटरी में किसी व्यक्ति का नाम आता है तो उसे सस्ते दाम पर प्लॉट मिल जाता है। इसके लिए उन्हें YEIDA की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है। साइबर ठगों ने फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों को सस्ते प्लॉट का लालच दिया और उनसे रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। आरोपियों ने फरीदाबाद के रहने वाले तीन व्यक्तियों से 42 हज़ार, 31 हज़ार व 21 हज़ार रुपये ठगी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।