UP के इस जिले में बनेंगे 7 नए रेलवे स्टेशन, 53 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण, 958.27 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
New Railway Stations in UP : उत्तर प्रदेश में लगातार डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। अब एक जिले में सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। सात रेलवे स्टेशन के साथ-साथ 32 अंडरपास भी बनाने मंजूर किए गए हैं। इससे प्रदेश की 10 लाख की आबादी को तो सीधे तौर पर फायदा होगा। भारतीय रेलवे लगातार उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ाते ही जा रही है जो कि उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है।
HR Breaking News (New Railway staitions UP) उत्तर प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी लगातार डेवलपमेंट के कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास का इंजन भी तेजी से दौड़ रहा है। अब प्रदेश के एक जिले में 7 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे लाखों लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
रोजगार के अवसरों में होगा इजाफा
उत्तर प्रदेश में नए रेलवे स्टेशन (New Railway Line) बन जाने से रोजगार के अवसरों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। नए रेलवे स्टेशन बनने से क्षेत्र का विकास तो होगा ही साथ में आसपास के लोगों के लिए भी परिवहन व्यवस्था सुलभ हो जाएगी। कई साल से किया जा रहा इंतजार अब खत्म हो जाएगा। लाखों की आबादी को नई रेलवे की परियोजना का लाभ होने वाला है।
2023 में मिल गई मंजूरी
उत्तर प्रदेश (UP New Railway line) की योजना को 2023 में मंजूरी मिल गई थी। 2027 तक योजना का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए 958.27 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। परियोजना के तहत कुल 53 गांव की भूमिका अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 29 गांव की भूमि में 86 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।
घुघली आनंदपुर नई रेल लाइन परियोजना
उत्तर प्रदेश में घुघली आनंदपुर नई रेल लाइन (New rail line project) परियोजना पर कार्य किया गया है। महाराजगंज में सात रेलवे स्टेशन (New Railway stations in UP) का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के तहत 52 किलोमीटर की नई रेल लाइन भी बनाई जाएगी। एलसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित गुप्ता व उनकी टीम की ओर से प्रस्तावित भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमी पूजन किया गया है। रेल लाइन (red line) के रूट सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।
यह है परियोजना का विवरण
रेलवे की परियोजना (New Railway project) के तहत नई रेल लाइन परियोजना 52 किलोमीटर की होगी। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर स्टेशन की बिल्डिंग, वेटिंग रूम भी बनाए जाएंगे। साथ में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। महाराजगंज, आनंद नगर, शिकारपुर, समस्त जनपद और जनपद मुख्यालय को इसका लाभ होगा। यहां 2027 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित गुप्ता की ओर से बताया गया कि शनिवार को ड्रोन के माध्यम से रेलवे स्टेशनों की पैमाइश की जाएगी। स्टेशन भवन प्लेटफार्म ट्रैक और अन्य निर्माण तेजी से शुरू किया जाएगा।
जल्द कराई जाएगी भूमि खाली
योजना के तहत रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि (Acquired Land) को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे की ओर से अधिग्रहित भूमि के स्थान पर नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी कराई जा रही है, ताकि जिन किसानों की जमीन ली गई है उनकी फसल कट जाए। निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों को पहले ही सूचना दे दी है।
कहां पर बनेंगे ये सात स्टेशन
परियोजना अनुसार आनंदनगर, महराजगंज, घुघली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर और पिपरा मुंडेरी पर हाल्ट स्टेशन बनाया जाएगा। घुघली–आनंदनगर (Ghughli–Anandnagar railway line) के बीच कुल 7 स्टेशनों का निर्माण होगा। इससे दस लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
