home page

7th pay commission allowance : हो गया साफ, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतना होगा इजाफा

DA hike news :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है कि सरकार उनके डीए भत्ते (dearness allowance) में वृद्धि करने जा रही है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों की मासिक आय में बड़ा इजाफा होगा, जो उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार लाएगा। आइये जानते हैं सरकार इस डीए बढ़ोतरी (DA hike) का किस दिन ऐलान करने जा रही है।

 | 
7th pay commission allowance : हो गया साफ, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतना होगा इजाफा

HR Breaking News - (ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को नए साल में डीए बढ़ोतरी का तोहफा देने की ओर कदम बढ़ा दिया है। डीए वृद्धि (DA Hike Update) का निर्णय लेते हुए अब इसका ऐलान भी जल्द किया जाने वाला है।

माना जा रहा है कि डीए में अब सरकार की ओर से बढ़ोतरी कर दिए जाने के बाद DA 56 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। अब अगले महीने आम बजट (Budget 2025) पेश किया जाना है, इसे लेकर भी कर्मचारियों को कई उम्मीदें हैं। इसमें कई घोषणाएं कर्मचारियों के हित में की जा सकती हैं।

  

ये भी पढ़ें - DA Hike : हो चुका है कंफर्म, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ौतरी

 

इस आधार पर निर्धारित होता है महंगाई भत्ता -

 

आपको बता दें की हर माह के अंत में AICPI सूचकांक के आधार पर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) का निर्धारण किया जाता है। इस सूचकांक में बदलाव हर छह महीने के अंतराल पर देखा जाता है। सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 143.3 था, और अक्टूबर 2024 में इसमें बढ़ोतरी हो कर 144.5 हो गया। नवंबर और दिसंबर 2024 के आंकड़े (DA Hike Update) अभी तक जारी नहीं हुए हैं, जो सामान्यत: 31 दिसंबर को आते थे। अब यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों महीनों के आंकड़े एक साथ 31 जनवरी 2025 तक आ जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी भी तय हो जाएगी और इसके तुरंत बाद यह ऐलान भी सरकार कर देगी कि कर्मचारियों का डीए कितने प्रतिशत बढ़ेगा।

 

 

फिलहाल इतना मिल रहा है महंगाई भत्ता -

 

कर्मचारियों (Central government) को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2024 से मिल रहा है और अक्टूबर 2024 तक के डीए के आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि यह 50 प्रतिशत  के स्तर को पार कर चुका है। अब यह 56 प्रतिशत हो सकता है यानी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी इस बार डीए (DA latest news) में हो सकती है। अभी हाल ही के महीनों में यानी नवंबर और दिसंबर में भी यह रुझान जारी रहा था, जिसके चलते नए DA की घोषणा मार्च 2025 (DA ki ghosna kab hogi) में हो सकती है।

 
आमतौर पर, सरकार ने पहले होली से पहले मार्च महीने में DA में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी ऐसा ही होगा। अगर यह घोषणा मार्च में होती है, तो बढ़ी हुई दर जनवरी 2025 से लागू होगी और कर्मचारियों को पिछले दो महीनों का एरियर भी मिलेगा। हालांकि अभी AICPI इंडेक्स (ALL INDIA AVERAGE CONSUMER PRICE INDEX) के आंकडे़ आने बाकी हैं। उसके बाद ही तस्वीर साफ होगी और सरकार की ओर से अधिकारिक पुष्टि की जा सकती है।

 

DA के बढ़ने से यह होगा असर

ये भी पढ़ें - Property Rules : सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये डॉक्यूमेंट होता है सबसे अहम

केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन (salary hike in 2025) में छोटे बदलाव भी उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा फर्क डालते हैं। सरकार बढ़ती महंगाई के असर से निपटने के लिए डीए (DA update news) आदि के रूप में अतिरिक्त वित्तीय सहायता देती है। इससे कर्मचारियों (government employees) की खर्च करने की क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही, रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी होती है। हालांकि, इस प्रकार के खर्च सरकारी बजट पर असर डालते हैं, फिर भी ये कदम कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक स्थिति में लाने के लिए उठाए जाते हैं। इस प्रकार, महंगाई भत्ता (DA ki Latest news) कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनता है।