7th pay commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, लगातार इतने दिन की छुट्टी की तो चली जाएगी नौकरी
employee's leave rules : सरकार अपने कर्मचारियों को संडे के अलावा भी कई तरह की छुटि्टयां देती है। इन छुटि्टयों की भी एक लिमिट है, इस पर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट (latest update on leaves) आया है। सरकार ने बताया है कि लगातार इतनी छुटि्टयां करने के बाद सरकारी कर्मचारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। छुटि्टयों से जुड़े सरकार के जवाब को हर सरकारी कर्मचारी (govt employees news) के लिए जानना जरूरी है।

HR Breaking News - (leaves rules )। सरकारी नौकरी को ठाठ-बाट की नौकरी कहा जाता है, इसमें कई सुविधाओं सहित छुटि्टयां भी काफी होती हैं। ये कई तरह की छुटि्टयां (govt employee's leaves rules) होती हैं, जिनमें EL, CL सहित पढ़ाई तक के लिए छुटि्टयां शामिल हैं।
हालांकि इन छुटि्टयों को लेकर कई तरह के नियम (leave rules for employees) भी हैं। यानी कर्मचारी की मनमानी से जी चाहे उतनी छुट्टी नहीं की जा सकती। सरकार ने बताया है कि लगातार कितनी छुटि्टयां करने के बाद कर्मचारी की नौकरी (govt job leaves rules) चली जाएगी। आइये जानते हैं इस बारे में खबर में।
सरकार ने बताए छुटि्टयों के नियम-
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) के लिए छुट्टी के नियमों पर Leave FAQ (Frequently Asked Questions) जारी किया गया है। इसमें बताया है कि सरकारी कर्मचारी को लगातार पांच साल तक किसी तरह का कोई अवकाश (leave limit for employees) नहीं मिलेगा।
कोई कर्मचारी जाने अनजाने ऐसा करता है तो वह नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। सरकार से अक्सर छुट्टी के नियम व अवकाश पात्रता पर सवाल पूछे जाते हैं। इसी कड़ी में सरकार ने Leave FAQ जारी करते हुए जवाब दिया है व छुटि्टयों के नियम बताए हैं।
इतने दिन छुट्टी करने का मतलब इस्तीफा-
सरकार से अवकाश के मामलों में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों पर दिए जाने वाले जवाबों में सरकार (govt reply on leaves) का एक जवाब यह भी था कि पांच साल से ज़्यादा लगातार कोई कर्मचारी छुट्टी पर रहता है तो इसे इस्तीफा माना जाएगा। यह अवधि अवकाश (govt reply on employee's leaves) लेने के साथ या बिना अवकाश लिए ड्यूटी पर न आने से संबंधित होगी। हालांकि विदेश सेवा के मामलों में यह नियम लागू नहीं होगा।
एलटीसी से जुड़ा नियम-
FAQ के अनुसार लीव इनकैशमेंट की स्वीकृति एलटीसी (Leave Travel Concession) की स्वीकृति के समय अग्रिम रूप से दी जानी चाहिए। हालांकि कुछ मामलों में यह बाद में भी हो सकती है।
पढ़ाई के लिए किसको कितनी छुट्टी-
केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को छोड़कर अध्ययन अवकाश (study leave rules)यानी पढ़ाई के लिए छुट्टी मिलने की अधिकतम लिमिट पूरे सेवाकाल में 24 महीने तक की है। ये एक बार में 12 महीने की ली जा सकती हैं। सेंट्रल हेल्थ अफसरों (leave rule for CHO) के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अधिकतम लिमिट (govt leaves limit) 36 महीनों की तय की गई है।
शिशु देखभाल अवकाश का नियम-
शिशु देखभाल के लिए अवकाश (child care leaves) लेनी हो तो एक महिला कर्मचारी ये अवकाश ले सकती है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (Union Ministry of Personnel) ने कहा कि अगर बच्चा विदेश में पढ़ रहा है और कर्मचारी को उस बच्चे की देखभाल के लिए उसके साथ ही विदेश जाना पड़ता है तो निर्धारित किए गए नियमों व शर्तों के अनुसार अवकाश (govt employees leaves limit) ले सकता है।