चंडीगढ़ आने जाने वाली 8 ट्रेनें 3 माह तक बंद, देखें लिस्ट
HR Breaking News (railways news) : सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर रेल सेवाओं पर दिखने लगा है। धुंध के दौरान ट्रेनों के संचालन में होने वाली दिक्कतों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से संबंधित आठ ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 1 और 2 दिसंबर 2026 से अलग-अलग तारीखों में बंद किया जाएगा। करीब तीन महीने (Chandigarh train time table) तक इनकी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च 2027 की शुरुआत में इनका संचालन दोबारा शुरू होने की संभावना है।
इन यात्रियों पर पड़ेगा असर
रेलवे के इस फैसले का असर पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर की ओर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा (Shri Mata Vaishno Devi Katra), फिरोजपुर और डिब्रूगढ़ जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।
ये आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ (14542 Amritsar-Chandigarh), 14541 चंडीगढ़-अमृतसर,14504 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कालका,14503 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा,14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़,14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर,15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रद्द होगी।
