8th CPC : नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानें वेतन संशोधन के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट
8th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही एरियर दिया जाएगा। यह बात अब कंफर्म होती नजर आ रही है। सैलरी में बढ़ोतरी का भी एक नया आंकड़ा सामने आया है। चलिए जानते हैं सैलरी में कितना इजाफा होगा-
HR Breaking News (8th pay commission Update) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। कर्मचारी लगातार नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इंतजार की घड़ियों के बीच नए-नए आंकड़े सामने आ रहे हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। चलिए समझते हैं नए वेतन आयोग का गुणा गणित-
कर्मचारियों के लिए बड़ी प्रक्रिया हुई शुरू
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) के लागू होने की घोषणा सरकार ने नवंबर 2025 में कर दी थी। अब 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के साथ ही करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सैलरी व पेंशन बढ़ौतरी की बड़ी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नया वेतन आयोग लागू होने तक 7वें वेतन आयोग के तहत ही सैलरी दी जाएगी। बता दें कि 7वां वेतन आयोग (7th pay commission) तो वर्ष 2016 से लागू है। जबकि इसका कार्यकाल वर्ष 2025 के दिसंबर के अंतिम दिन खत्म हो गया है। बता दें कि नए वेतन आयोग का मकसद कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों की पूरी संरचना की समीक्षा करके उसे मौजूदा आर्थिक हालात के हिसाब से रिपोर्ट तैयार करने का है।
कर्मचारियों से 30 अप्रैल तक मांगे सुझाव
सरकार की तरफ से कर्मचारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। अब कर्मचारियों व पेंशनर्स (employees and pensioners) के लिए सरकार की तरफ से सुझाव भी मांगे हैं। सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग (New Pay Commission Update) को लेकर एक ऑनलाइन वेब पोर्टल भी शुरू कर दिया गया है। यहांपर लोग अपनी राय और सुझाव भेज सकते हैं। नए पोर्टल को 30 अप्रैल 2026 तक खोला गया है। सरकार की तरफ से आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट देने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया है। यह होने के बाद सरकार की तरफ से फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
सैलरी में कितना हो जाएगा इजाफा
कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे का अभी कोई ग्राफ नहीं आया है। नए वेतन आयोग में प्रति वर्ष बढ़िया बढ़ौतरी दिखाई देती है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के दौरान कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रति महीना हो गई थी। यह न्यूनतम बेसिक सैलरी थी। वहीं, अधिकम सैलरी 2.50 लाख रुपये तय की गई थी। अब नए वेतन आयोग में भी कुछ ऐसा ही बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
फिटमेंट फैक्टर रहेगा सबसे अहम
कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी में सबसे अहम फैक्टर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in Important) का रहने वाला है। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर एक गुणांक है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी निकाली जाती है। फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 तक रहने की संभावना है। ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में 20% से 35% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, नए वेतन आयोग को लेकर आखिरी फैसला आयोग की सिफारिशों व सरकार की मंजूरी के पश्चात होगा।
कब से मिलेगा एरियर
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर एरियर को लेकर भी है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने में समय ले सकती है। परंतु, जितना भी समय लिया जाएगा उसके एवज में एरियर दिया जाएगा। कर्मचारियों का वेतन संशोधन 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। नया वेतन लागू (New Pay Commission Update) होने पर कर्मचारियों को उक्त तारीख से लेकर लागू होने तक एरियर दिया जाएगा।
आर्थिक कारकों पर निर्भर करेगी बढ़ौतरी
फाइनेंस एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अंतिम वेतन बढ़ोतरी कई आर्थिक कारकों पर निर्भर करेगी। इसके अंदर महंगाई की स्थिति, सरकार की वित्तीय क्षमता, टैक्स कलेक्शन और 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मौजूद रहेंगी। कर्मचारियों को बढ़िया वेतन बढ़ौतरी (Salary hike) का पैकेज देने की बात कही जा रही है। 8वें वेतन आयोग से जुड़ी अंतिम तस्वीर आने वाले 12–18 महीनों में साफ हो सकती है।
