8th CPC Salary Calculation : कर्मचारियों की सैलरी होगी 43,020 से 1,34,079 तक, जानें औसत फिटमेंट फैक्टर के आंकड़े
8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग में एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया जाएगा। सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा इसको लेकर अलग-अलग कैलकुलेशन सामने आ रहे हैं। चलिए आज हम भी एक कैलकुलेशन के बारे में बात करते हैं, जिसमें बताया गया है कि पियोन से लेकर अधिकारी तक की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
HR Breaking News (8th pay commission level wise salary) आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कर्मचारी लंबे समय से नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। 1 जनवरी 2026 से नए वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक सरकार ने केवल इसका गठन नहीं किया है।
कमेटी की तरफ से कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य कब तक पूरा होगा, इस पर अभी कोई भी बात स्पष्ट नहीं है। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग के कार्य के बारे में और कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा इस बारे में-
1 करोड़ 20 लाख परिवारों को सीधा लाभ
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी देकर एक करोड़ 20 लाख परिवारों के लिए सीधे लाभ का फॉर्मूला खोल दिया है। जोकि सेवारत कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 से लागू होगा। करीब 58 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों के लिए सरकार खजाना खालने जा रही है। 8वें वेतन आयोग में (8th CPC updates) केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है।
फिटमेंट फैक्टर होगा अहम
8वें वेतन आयोग में सैलरी (8th Pay Commission salary) में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय की जाएगी। अब तक के अनुमानों के अनुसार फिटमेंट फैक्टर कम से कम 1.92 और ज्यादा से ज्यादा 2.86 प्रतिशत जा सकता है। हम दोनों के बीच का आंकड़ा देखते हैं। यानी हम 2.39 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लगाकर चलते हैं। हम इससे एक से दस लेवल तक के कर्मचारियों की सैलरी का अनुमान लगाते हैं कि उनकी कितनी सैलरी होगी।
इतनी बढ़ेगी 2.39 के फिटमेंट फैक्टर से सैलरी
लेवल 1
बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
नई अनुमानित बेसिक सैलरी 43,020 रुपये
लेवर 2
मूल वेतन 19900 रुपये है
नई मूल सैलरी 47561 रुपये
लेवल 3
बेसिक सैलरी 21700 रुपये
नया वेतन 51863 रुपये
लेवल 4
बेसिक सैलरी 25,500 रुपये
8वें वेतन आयोग में संभावित बेसिक सैलरी 60945 रुपये
लेवल 5 (8th cpc level 5 salary)
बेसिक सैलरी 29,200 रुपये
नई बेसिक सैलरी = 69,788 रुपये
लेवल 6 (8th cpc level 6 salary)
बेसिक सैलरी 35,400 रुपये
8वें वेतन आयोग बेसिक सैलरी 84,606 रुपये
लेवल 7 (8th cpc level 7 salary)
बेसिक सैलरी 44,900 रुपये
8वें वेतन आयोग बेसिक सैलरी 1,07,311 रुपये
लेवल 8
बेसिक सैलरी 47,600 रुपये
8वें वेतन आयोग बेसिक सैलरी 1,13,764 रुपये
लेवल 9 (8th cpc level 9 salary)
बेसिक सैलरी 53,100 रुपये
8वें वेतन आयोग बेसिक सैलरी 1,26,909 रुपये
लेवल 10 (8th cpc level 10 salary)
बेसिक सैलरी 56,100 रुपये
8वें वेतन आयोग बेसिक सैलरी 1,34,079 रुपये
