home page

8th Pay Commission : इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग, जानिए किसकी सैलरी होगी, 51 हजार, किसे मिलेंगे 7.15 लाख रुपये

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें पूरी होने को लेकर एक रिपोर्ट आ रही है। इस न्यूज रिपोर्ट में कर्मचारियों की सैलरी को लेकर बड़ा अपडेट है। पता लग गया है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी और किस फॉर्मूले से यह बढ़ौतरी होगी, कब नया वेतन आयोग लागू होगा। 

 | 
8th Pay Commission : इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग, जानिए किसकी सैलरी होगी, 51 हजार, किसे मिलेंगे 7.15 लाख रुपये

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी से सैलरी बढ़ौतरी का रास्ता जनवरी में ही साफ हो चुका है।

 

वहीं, सैलरी में कितना संशोधन होगा, इसको लेकर कर्मचारियों में चर्चा और जानने की उत्सुकता है। कर्मचारियों के लिए यह सैलरी संशोधन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले 10 साल तक के लिए यह कर्मचारियों की मंथली इनमक को तय करेगा। 

 


 
लंबे इंतजार का मिलेगा फल


केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे इंतजार का फल मिलेगा। आखिरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो जाएंगी। इसकी तारीख सामने आ गई है। बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले ही 16 जनवरी 2025 को आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। और अब इसके गठन को लेकर प्रक्रिया जारी है। 

कब होगा लागू


नए वेतन आयो को लागू करने में मोदी सरकार रिकॉर्ड बना सकती है। नए वेतन आयोग के गठन से लागू होने में सबसे कम समय में मोदी सरकार इसको तय समय पर लागू कर सकती है।

सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगी। इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को बड़ा फायदा होगा। 

किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी 


सरकारी कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने पर तगड़ा लाभ होगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार चपरासी की बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर 51,480 हो सकती है और सीनियर अफसरों की बेसिक सैलरी 2.5 लाख से बढ़कर 7.15 लाख तक पहुंचने सकती है। 

लेवल वाइज जानिए सैलरी


लेवल    पुरानी सैलरी    नई अनुमानित सैलरी
 एक (चपरासी)     18,000    51,480
दो (LDC)    19,900    56,914
तीन (कॉन्स्टेबल)     21,700    62,062
18 (IAS/सेक्रेटरी)     2,50,00    7,15,000


पेंशन में भी होगा इजाफा


कर्मचारियों की सैलरी के साथ साथ पेंशन में भी इजाफा होगा। मिनिमम पेंशन 9000 रुपये से बढ़कर 25 हजार 740 हो सकती है। 8वें वेतन आयोग में इतनी सैलरी बढ़ सकती है कि प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को पैकेज छोटे लगने लग जाएंगे।  

यहां चल रही है खींचतान


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। कर्मचारियों कौर सरकार के नुमाइंदों में फिटमेंट फैक्टर को लेकर बात अड़ सकती है।  कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच थोड़ी खींचतान चल रही है। फिटमेंट फैक्टर से मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाएगी।

 

कितने फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी


बेसिक सैलरी      फिटमेंट फैक्टर    नई सैलरी
18,000     2.57    34,560
18,000     2.86    51,480

महंगाई भत्ता भी हो सकता है मर्ज


फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) मिल रहा है। इस साल के अंत तक यह 59% तक पहुंच सकता है। वेतन आयोग लागू होने से सरकार महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी के साथ मर्ज कर सकती है। वहीं लेवल 1 को लेवल 2 के साथ, लेवल 3 को लेवल 4 के साथ और लेवल 5 को लेवल 6 के साथ मर्ज किया जा सकता है। इससे भी सैलरी बढ़ सकती है।  ऐसा हुआ तो लेवल 1 की मिनिमम सैलरी को 18 हजार की जगह 19 हजार 900 को फिटमेंट फैक्टर से गुणा कर सैलरी बढ़ौतरी हो सकती है।

News Hub