home page

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 5 प्रमोशन देंगे कर्मचारियों को बड़ी राहत

8th Pay Commission : जैसे--जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission)  को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। अपडेट के अनुसार हर कर्मचारियों को 5 प्रमोशन दिए जा सकते हैं, जिससे कर्मचारियों में उत्साह काफी बढ़ गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में खबर में-
 | 
8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 5 प्रमोशन देंगे कर्मचारियों को बड़ी राहत

HR Breaking News - (8th Pay Commission) हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब सरकार की ओर से जल्द ही 5 प्रमोशन दिए जा सकते हैं, जो कर्मियों के लिए राहतभरा हो सकता है। कर्मचारियों में प्रमोशन (promotion among employees) को लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खबर में जानिए कि कर्मचारियों को कौन से 5 प्रमोशन मिलने वाले हैं।


इन मुद्दो पर हुई वार्तालाप


दरअसल, दो दिन पहले ही नई दिल्ली में हुई नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की अहम बैठक में कर्मियों की सैलरी, प्रमोशन (Salary and promotion of employees)  और पेंशन से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर बातचीत हो रही है। NC-JCM की अहम बैठक में डिफेंस, रेलवे और पोस्टल विभाग के साथ ही कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी इस दौरान मौजुद रहे हैं। 

 

कर्मचारी संगठन क्या कर  रहे मांग


संगठनों ने क्लियर किया है कि इस बार वेतन आयोग में कर्मचारियों के करियर ग्रोथ  पर खास ध्यान होना चाहिए। कर्मचारी यूनियंस (employee unions)  मांग कर रहे हैं कि हर केंद्रीय कर्मचारी को सेवा काल में कम से कम 5 प्रमोशन दिए जाने चाहिए, जिससे कर्मचारियों को जूनियर स्तर पर सालों तक फंसे रहने की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।


कब तक भेज सकते हैं संगठन अपनी मांगे


ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (All India Defence Employees Federation) के महासचिव का कहना है कि न्यूनतम बेसिक पे, प्रमोशन पॉलिसी और हर साल सैलरी बढ़ौतरी पर सहमति बनाने का प्रयत्न किया गया है। आगामी 10-15 दिनों में सभी संगठन अपनी मांगों को भेजेंगे, जिनके बेस पर एक साझा ज्ञापन तैयार किया जाएगा। यह ज्ञापन आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) के अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। 10 मार्च के बाद जो बैठक होगी, उसमे इसे आखिरी रूप दिया जाएगा।


फैमिली यूनिट बढ़ाने का उठा मुद्दा


इस बैठक में फैमिली यूनिट (family unit) बढ़ाने का मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई। अभी फिलहाल में तो वेतन तय करते समय परिवार की 3 इकाइयां मानी जाती हैं, लेकिन संगठनों ने यह मांग की है कि इसे बढ़ाकर 5 किया जाए, ताकि माता-पिता को भी जोड़ा जा सकें।। बढ़ती महंगाई और जिम्मेदारियों पर गौर करते हुए इसे  जरूरी बताया गया। 


इस दौरान वेतन असमानता पर भी कई सवाल उठे हैं और अभी 7वें वेतन आयोग में बेसिक पे (Basic Pay in 7th Pay Commission),  न्यूनतम वेतन का 13 गुना तक है, जिसे घटाकर 10 गुना करने का प्रस्तावित किया गया है, ताकि इसका फर्क कम हो सके।


इन स्कीम को बहाल करने की मांग 


बता  दें कि नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) को समाप्त कर ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) बहाल करने की मांग रिपीट की है। इस दौरान पेंशनर्स के लिए जिन शहरों में CGHS सुविधा नहीं है, उन शहरों में 1,000 रुपए मंथली अलाउंस बढ़ाकर 20,000 रुपए करने की मांग रखी है।
अब कर्मियों की नजरें 10 मार्च के बाद होने वाली बैठक पर टिकी हुई है, जहां 5 प्रमोशन और पेंशन सुधार पर आगे की तस्वीर क्लियर हो सकती है।