8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 32 प्रतिशत इजाफे के बाद जानें कितना हो जाएगा आपका वेतन
HR Breaking News (8th Pay Commission) देश के 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के लिए नए अपडेट आ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर यह आई है कि नए वेतन आयोग में (8th pay commission salary hike) कर्मचारियों को 32 प्रतिशत सैलरी बढ़ौतरी के साथ ही बंपर एरियर मिलेगा।
नए वेतन आयोग की क्या है कार्य प्रक्रिया
दरअसल, 8वां पे कमीशन (8th Pay Commission Update) आयोग कुछ बातों का ध्यान रख सिफारिशें तय करेगा। इसमें देश की आर्थिक हालत, विकास और सरकारी योजनाओं के लिए मौजूद पैसा और पेंशन पर आने वाला खर्च शामिल किए जाएंगे। इस बात पर भी गौर किया जाएगा कि इन फैसलों का राज्यों की आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, सुविधाएं और काम करने की स्थिति की तुलना की जाएगी। जिससे सही फैसला लिया जा सकें।
कितना होगा फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी (Salary of employees In 8th cpc) में इजाफा फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा वाला है। अगर नए पे कमीशन के तहत फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लगभग 2.57 तय किया जाता है तो इससे कर्मियों के बेसिक पे में लगभग 30 से 32 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही सैलरी की रेंज तकरीबन 46,260 रुपये से 6,42,500 रुपये तक जाने की संभावना है।
अन्य फिटमेंट फैक्टर की सैलरी
इसके साथ ही आयोग 3.0 फिटमेंट फैक्टर को तय करती है तो इससे कर्मियों की सैलरी (employees salary) बढ़कर 54,000 रुपये से 7,50,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। वहीं 3.25 के स्तर पर कर्मियों की सैलरी तकरीबन 58,500 रुपये से 8,12,500 रुपये तक पहुंचने के आसार है। फिटमेंट फैक्टर ज्यादा तय होने से कर्मचारिओं को ज्यादा लाभ मिल सकता है।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग
अगर बीते वेतन आयोग के लागू होने तक के पैटर्न के हिसाब से देखें तो नए वेतन आयोग को लागू होने में वक्त लग सकता है। 7वां पे कमीशन (7th Pay Commission) लागू होने में तकरीबन 2.5 साल का समय लगा था। वहीं, 6th Pay Commission लागू होने में लगभग 2 साल और 5वें वेतना आयोग तो तकरीबन 3.5 साल में लागू किया गया था। ऐसे में इस बार का वेतन आयोग 2027 के मध्य या अंत में लागू हो सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को देरी की एवज में एरियर दिया जाएगा।
कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर
हालांकि देरी से लागू होने पर भी कर्मियों को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) की देरी से लागू होने पर भी कर्मचारियों को एरियर का लाभ मिलेगा। अनुमान के अनुसार निचले स्तर के कर्मचारियों को तकरीबन 3 लाख रूपये से ज्यादा का एरियर (Lower level employees arrears) लाभ मिल सकता है। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारियों को मिलने वाला एरियर (Level 5 employees arrears) 9 लाख रुपये से ज्यादा होने की संभावना है।
