home page

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, सैलरी में होगा 66% तक का बंपर इजाफा

8th Pay Commission : भले ही 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग प्रभावी हो गया है, लेकिन अभी इसके लागू होने में समय है। अब हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों  के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी में 66% तक का बंपर इजाफा हो सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, सैलरी में होगा 66% तक का बंपर इजाफा

HR Breaking News (8th Pay Commission) सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। जब भी नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो इससे कर्मियों की सैलरी में बंपर उछाल  देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन (8th Pay Commission)  के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी में 66% तक का उछाल आ सकता है। खबर में जानिए कि सरकार की ओर से कर्मियों के लिए क्या अपडेट आया है।

 

पुराने फॉर्मूले में बदलाव की मांग 


अगर सबकुछ योजना के हिसाब से होता है तो केंद्रीय कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of central government employees)  में सीधे 66 प्रतिशत तक का बंपर उछाल आ सकता है। यह पिछले महीने नेशनल काउंसिल अहम बैठक में रखे गए एक खास प्रस्ताव का नतीजा है। इस प्रस्ताव में सैलरी तय करने वाले दशकों पुराने फॉर्मूले में बदलाव की मांग की गई है, जिसका असर कर्मियों की मासिक आय और जीवन स्तर पर पड़ेगा।


महासचिव ने दी जरूरी जानकारी


ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के महासचिव का कहना है कि वेतन आयोग में बेसिक पे तय करने के लिए फिलहाल थ्री फैमिली यूनिट (three family unit) यानी 3 परिवार इकाई के फॉर्मूले का यूज किया जाता है। यह नियम 1956 में हुए 15वें इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस में तय किया गया था। तब से लेकर अब तक, सरकार कर्मचारी के परिवार में सिर्फ तीन सदस्य मानकर ही न्यूनतम सैलरी तय की जा रही है।

 

3 से बढ़ाकर 5 यूनिट की उठी मांग


बता दें कि समय के साथ ही सामाजिक और पारिवारिक स्ट्रक्चर में तेजी से बदलाव आया है। इस मामले के जानकारों का कहना है कि आज के समय में बच्चों की कानूनी ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है कि वो अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करें। एकल परिवारों का चलन (trend of nuclear families)  भी तेजी से बढ़ा है। जहां माता-पिता पूरी तरह से नौकरीपेशा बच्चों पर निर्भर होते हैं। इसी चीज को देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि परिवार की यूनिट (Demand for a family unit) को 3 से बढ़ाकर 5 किया जाना चाहिए, ताकि सैलरी में माता-पिता के भरण-पोषण का खर्च शामिल हो सकें।


कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी 


कर्मचारी संगठनों के इस प्रस्ताव का आकलन बिल्कूल साफ है। नियमों के अनुसार जब परिवार की एक यूनिट में इजाफा होता है तो इससे कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) में तकरीबन 33.33 प्रतिशत इजाफे की गुंजाइश बन जाती है। ऐसे में  अगर सरकार परिवार की यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 की मांग को स्वीकार कर लेती है, तो कर्मचारियों की बेसिक पे में कुल 66 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है।

कर्मचारियों के खाते में आएगी इतनी अमाउंट 


हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से पूरे केलकुलेशन को समझाते हैं। जैसे कि फिलहाल में किसी कर्मचारी की बेसिक पे 78,800 रुपये है। अभी कर्मियों को महंगाई भत्ता (dearness allowance to employees) 58 प्रतिशत मिल रहा है और इसमें 8 प्रतिशत की ओर बढ़ौतरी हो सकती है। इसके साथ ही 12 प्रतिशत का सालाना इंक्रीमेंट भी इसमे जुड़ता है। ऐसे में दो स्थितियां हो सकती है
जैसे की अगर परिवार की यूनिट 3 रहती है, तो फिटमेंट फैक्टर 1.76 के आस-पास होगी तो ऐसे  में  78,800 रुपये  बेसिक पे पाने वाले कर्मचारी की सैलरी (employee's salary)  बढ़कर 1,38,688 रुपये हो जाएगा।


वहीं, अगर सरकार 5 फैमिली यूनिट की मांग (Demand for 5 family units) का मान लेती है तो ऐसे में फिटमेंट फैक्टर उछलकर 2.42 हो जाएगा। नए फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर 78,800 रुपये की की बेसिक पे वाले कर्मचारी की सैलरी बढ़कर 1,90,676 रुपये तक पहुंच जाएगी।