home page

8th Pay Commission : नए वेतन ओयाग पर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, भत्तों में भी होगा इजाफा

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इस बार सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि भत्तों में भी बढ़ोतरी होगी। सरकार की योजना के अनुसार महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्तों में भी संशोधन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की कुल आमदनी बढ़ेगी... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
8th Pay Commission : नए वेतन ओयाग पर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, भत्तों में भी होगा इजाफा

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों को आठवां वेतन आयोग लागू होने का इंतजार है, लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। कई सरकारी कर्मचारी मानते हैं कि फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) 2.5 या 2.8 होने पर उनकी सैलरी 150% या उससे ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि, यह धारणा सही नहीं है।

फिटमेंट फैक्टर का मतलब सीधे सैलरी में बड़ा उछाल नहीं है। यह एक मल्टीप्लायर होता है, जिसे आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी पर लगाया जाता है, ताकि नए पे स्ट्रक्चर (new pay structure) के तहत आपकी नई बेसिक सैलरी (new basic salary) तय हो सके। हालांकि, नए वेतन आयोग के तहत इस बार सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। आइए जानते हैं कैसे।

DA को नए वेतन आयोग में किया जाएगा मर्ज-

नया पे कमीशन (new pay commission) लागू होने से पहले कर्मचारियों को डियरनेस अलाउंस (DA) मिलता रहता है। यह महंगाई के हिसाब से हर छह महीने में बढ़ता है। नया पे स्ट्रक्चर लागू होने तक DA अक्सर बेसिक पे का 50%, 100% या 125% तक पहुँच जाता है। लागू होने पर जमा DA पहले बेसिक पे में जोड़ा जाता है, फिर फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लागू होता है और केवल बचा हुआ हिस्सा ही असली सैलरी (salary) बढ़ोतरी बनता है।

7वें पे कमीशन के तहत-

 फिटमेंट फैक्टर: 2.57

बेसिक पे के साथ मिलाने पर DA 125% तक पहुंच गया

उदाहरण: बेसिक पे: 7,000 रुपये

125% पर DA: 8,750 रुपये

पहले से मिल रहा टोटल: Rs 15,750

2.57× गुणा करने के बाद: नया बेसिक: Rs 18,000

असली बढ़ोतरी: 18,000 रुपये – 15,750 रुपये = 2,250 रुपये

असली बढ़ोतरी लगभग 14.3% थी।

किस वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ी?

दूसरे वेतन आयोग में बढ़ोतरी - 14.20%

तीसरे वेतन आयोग में बढ़ोतरी - 20.60%

चौथे वेतन आयोग में बढ़ोतरी - 27.60%

पांचवें वेतन आयोग में बढ़ोतरी - 31.00%

छठे वेतन आयोग में बढ़ोतरी - 54.00%

सातवें वेतन आयोग में बढ़ोतरी - 14.30%

8th पे कमीशन से क्या उम्मीदें-

अभी की स्थिति: अभी की बेसिक पे (लेवल 1): 18,000 रुपये

अभी का DA: 58%

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने में लगभग 18-24 महीने लग सकते हैं। इसका मतलब है कि इस दौरान करीब चार और DA रिवीजन होंगे। मान लें कि लागू होने तक DA लगभग 68% तक पहुंच जाता है।

18,000 रुपये का 68% = 12,240 रुपये

8th CPC से पहले कुल सैलरी: 18,000 रुपये + 12,240 रुपये = 30,240 रुपये

अब अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 (7th CPC जैसा ही) तो सैलरी में कुल कितनी बढ़ोतरी

18,000 रुपये × 2.57 = 46,260 रुपये

असली बढ़ोतरी: 46,260 रुपये – 30,240 रुपये = 16,020 रुपये

53% की असली बढ़ोतरी-

सिनेरियो 2: फिटमेंट फैक्टर 2.86

18,000 रुपये × 2.86 = 51,480 रुपये

असली बढ़ोतरी: 51,480 रुपये – 30,240 रुपये = 21,240 रुपये

70% की असली बढ़ोतरी

यह एक बड़ी बढ़ोतरी होगी और कर्मचारी यूनियनों की मांग (Demands of employee unions) के करीब होगी।