home page

8th Pay Commission : 2.86 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़गी सैलरी, क्या बढ़ते खर्चों के लिए मिलेगा पर्याप्त पैसा

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी। इसको मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट की ओर से दी गई है।  अब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को जल्द ही गठित किया जाएगा। इसी महीने नए वेतन आयोग का गठन संभव है। नए वेतन आयोग में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, भत्तों और पेंशन की समीक्षा की जाएगी। 

 | 
8th Pay Commission : 2.86 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़गी सैलरी, क्या बढ़ते खर्चों के लिए मिलेगा पर्याप्त पैसा 

HR Breaking News (8th Pay Commission) नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में चर्चा है कि सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी। कर्मचारियों के खाते में कितने रुपये आएंगे। कब तक नए वेतन आयोग का गठन किया जाएगा।

कितने दिन में नया वेतन आयोग कार्य करना शुरू कर देगा। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के बारे में जरूरी बातें। 

1 करोड़ कर्मचारियों को होगा तगड़ा लाभ

देश में एक करोड़ से ज्यादा सेवारत और सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से तगड़ा लाभ मिलेगा। 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों को राहत मिलने की संभावना है। वहीं कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.86 की मांग की जा रही है। 

7वें वेतन आयोग में बढ़ी थी इतनी सैलरी 
 

केंद्र सरकार की ओर से हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। 2006 में 6वां और 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था। इस समय न्यूनतम बेसिक पेंशन 2,750 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दी गई थी। वहीं न्यूनत बेसिक सैलरी 7000 से 18,000 रुपये हो गई थी। 


महंगाई भी निकाल रही दम
 

8 साल में देश की आर्थिक स्थिति काफी बदल चुकी है। बड़े शहरों में किराया बढ़ गया है। दिल्ली, जयपुर, भोपाल और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में किराया 40-60% तक बढ़ गया है। वहीं, शिक्षा पर खर्च में भी इजाफा हुआ है। प्राइवेट स्कूलों की फीस पिछले 10 साल में 80% तक बढ़ी है।

वहीं, ईंधन जैसे पेट्रोल डीजल भी लगातार महंगा हुआ है। इसके अलावा स्वास्थ्य पर खर्च में भी इजाफा हुआ है। अन्य चीजें भी महंगी हुई हैं, इन सबको मैनेज करना होता है।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी 
 

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 तक हो सकता है। अगर कर्मचारियों को 2.86 फिटमेंट फैक्टर दिया जाता है तो कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये से बढ़कर 57,200 रुपये हो सकती है। यानी कुल 186% की बढ़ोतरी संभव है।

किस दिन लागू होगा नया वेतन आयोग
 

सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है। 2025 में सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते और पेंशन पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। कर्मचारी यह भी जानना चाहते हैं कि क्या फिटमेंट फैक्टर सभी स्तरों पर एक समान होगा, जिससे सैलरी सिस्टम ज्यादा आसा हो सके। जबकि नया वेतन आयोग लागू होने की आधिकारिक तारीख 1 जनवरी 2026 हो सकती है। 
 

News Hub